< Back
Lead Story
सांकेतिक चित्र

सांकेतिक चित्र 

Lead Story

Mumbai News: चुनाव से पहले बड़ी कार्रवाई, मुंबई पुलिस ने बरामद किया 2 करोड़ 30 लाख रुपये कैश

Deeksha Mehra
|
8 Nov 2024 9:47 AM IST

Maharashtra Assembly Elections 2024 : मुंबई। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होने वाले हैं, इससे पहले मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने दक्षिण मुंबई के कालबादेवी में 12 लोगों से 2.3 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी सार्वजनिक की है।

मुंबई पुलिस ने बताया कि, यह कार्रवाई सूचना के आधार पर की गई थी। लोकमान्य तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन और चुनाव अधिकारियों की टीम ने गुरुवार देर रात युवकों के एक ग्रुप को रोका और तलाशी ली गई। तलाशी में 2.3 करोड़ रुपये बरामद हुए। पुलिस ने युवकों से बरामद हुई नकदी से जुड़े कोई दस्तावेज मांगे लेकिन युवकों के पास कोई दस्तावेज नहीं थे। इसके अलावा वह यह भी नहीं बता पाए कि वे इतनी बड़ी रकम क्यों ले जा रहे थे। इसके बाद पुलिस नकदी जब्त कर युवकों को हिरासत में ले लिया।

दरअसल, राज्य में चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू है। ऐसे में चुनाव आयोग के निर्देश पर गठित निगरानी दल नकदी, शराब और अन्य वस्तुओं जैसे संभावित प्रलोभनों की आवाजाही की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह तक चली कागजी कार्रवाई और पूछताछ के बाद नकदी जब्त कर ली गई और नकदी ले जा रहे 12 लोगों को हिरासत में ले लिया गया। अधिकारी ने बताया कि बाद में नकदी को आगे की जांच के लिए आयकर विभाग को सौंप दिया गया।


Similar Posts