< Back
मध्यप्रदेश
Bhopal Double Murder Case

Bhopal Double Murder Case 

मध्यप्रदेश

Bhopal Double Murder Case: भोपाल डबल मर्डर केस की गुत्थी सुलझी, पत्नी का SI से था अवैध संबंध

Deeksha Mehra
|
4 Dec 2024 4:12 PM IST

Bhopal Double Murder Case Solved : मध्य प्रदेश। भोपाल डबल मर्डर केस की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटे तक सुलझा लिया है। पुलिस ने बताया कि, आरोपी की पत्नी का ग्वालियर के एक SI से अवैध संबंध था। वह पत्नी-साली को मारने के बाद SI को मारने के लिए फरार हुआ था, लेकिन उसके पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया था। बता दें कि, पत्नी और साली की हत्या के मामले में आरोपी ASI योगेश मरावी को मंडला से गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने बताया कि, मंगलवार को मंडला में पदस्थ ASI योगेश मरावी ने भोपाल में अपनी पत्नी विनीता और साली मेघा की बेरहमी से हत्या कर दी थी। योगेश ने धारदार हथियार से कई वार किए। आरोपी ने प्राइवेट पार्ट पर भी चाकुओं से हमला किया था। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

बुधवार 4 दिसंबर को आरोपी योगेश की जेब से सुसाइड नोट मिला। जिसमें पत्नी के अवैध संबंधों का जिक्र है। आरोपी की पत्नी का ग्वालियर के एक SI से अवैध संबंध था। इसलिए योगेश अपनी पत्नी और साली को मौत के घाट उतारने के बाद वह एसआई को मारने के लिए फरार हो गया था। योगेश SI को मारने के बाद सुसाइड करता, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।

जिस दिन यह घटना हुई उस दिन योगेश और उसकी पत्नी विनीता के तलाक के पेपर होने थे। योगेश इसी से बेहद नाराज था। वह 4 दिन पहले भी भोपाल आया था, लेकिन उस वक्त पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला था। पत्नी और उसके परिजनों को पहले ही अंदेशा था कि योगेश कोई भी वारदात को अंजाम दे सकता है।

बता दें कि योगेश और विनीता की शादी 17 साल पहले हुई थी। दोनों 5 साल से अलग थे। संतान नहीं होने से दोनों में अलगाव हुआ था। यह भी बताया गया कि योगेश लगातार साथ रहने का दबाव बनाता था।

ये है पूरा मामला

दरअसल, भोपाल के ऐशबाग इलाके में 3 दिसंबर को मंडला में पदस्थ ASI योगेश मरावी ने अपनी पत्नी और साली की चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। घर में काम करने वाली नौकरानी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर फरार आरोपी की तलाश शुरू कलर दी थी।

पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

Similar Posts