< Back
भिंड
munna singh bhadauria

अटेर से पूर्व विधायक मुन्ना सिंह ने दिया इस्तीफा 

भिंड

मप्र में दल-बदल का दौर तेज, भाजपा के पूर्व विधायक मुन्ना सिंह भदौरिया ने दिया इस्तीफा

स्वदेश डेस्क
|
17 Oct 2023 5:31 PM IST

मुन्ना सिंह भदौरिया अटेर से टिकट मांग रहे थे

भिंड। मप्र में चुनाव आते ही दल-बदल का दौर तेज हो गया। टिकट ना मिलने से नाराज नेता राजनीतिक दल बदल रहे है। इसी कड़ी में आज अटेर से पूर्व विधायक और टीकमगढ़ के जिला संगठन प्रभारी मुन्ना सिंह भदौरिया ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।



मुन्ना सिंह भदौरिया भिंड की अटेर विधानसभा सीट से टिकट मांग रहे थे। यहां से भाजपा ने डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया को एक बार फिर प्रत्याशी बनाया है। भदौरिया ने 2018 के विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे को 49 सौ से अधिक वोट से हराया था।भदौरिया 1990 और 1998 में भाजपा से विधायक रहे हैं। वह बीज निगम के अध्यक्ष भी रहे चुके हैं।

Similar Posts