< Back
मध्यप्रदेश
धार भोजशाला में बसंत उत्सव, कड़ी सुरक्षा के बीच शोभायात्रा और महाआरती का आयोजन
मध्यप्रदेश

MP NEWS: धार भोजशाला में बसंत उत्सव, कड़ी सुरक्षा के बीच शोभायात्रा और महाआरती का आयोजन

Deeksha Mehra
|
3 Feb 2025 11:04 AM IST

Vasant Panchami Festival in Dhar Bhojshala : मध्य प्रदेश। धार के भोजशाला (Bhojshala) में सोमवार सुबह से वसंत पंचमी (Vasant Panchami) के अवसर पर वाग्देवी की पूजा और अर्चना (Pooja and Archana) का दौर जारी है। चार दिवसीय इस वसंत पंचमी समारोह के तहत यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मंत्रोच्चारण के बीच आहुतियां दी जा रही हैं। भोजशाला के परिसर को भगवा पताकाओं से सजाया गया है और श्रद्धालु यहां पूजा-अर्चना में शामिल हो रहे हैं।

सुबह 7 बजे से शुरू यज्ञ शुरू हुआ है, जिसमें सरस्वती पूजन (Saraswati Poojan) के साथ यज्ञ की विधि प्रारंभ हुई। करीब 11 बजे से मां वाग्देवी की शोभायात्रा (Vagdevi Procession) निकाली जाएगी, जो उदाजीराव चौराहा घोड़ा चौपाटी से शुरू होकर तीन किलोमीटर का लंबा रास्ता तय करेगी। शोभायात्रा में विशेष रथ पर मां वाग्देवी के तैलचित्र के दर्शन होंगे। यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए भोजशाला पहुंचेगी।

इसके बाद धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि उत्तम स्वामीजी महाराज (Uttam Swamiji Maharaj) होंगे। दोपहर 1:30 बजे महाआरती (Maha Aarti) होगी और शाम 5:50 बजे यज्ञ की पूर्णाहुति (Purnahuti) के साथ आरती का आयोजन किया जाएगा।

पूरे भोजशाला परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मुख्य द्वार से लेकर परिक्रमा मार्ग तक बैरिकेड्स लगाए गए हैं, जिससे श्रद्धालु आसानी से मां सरस्वती के दर्शन कर सकें। ज्योति मंदिर के सामने निशुल्क भोजन का स्टॉल भी है, जहां श्रद्धालुओं को शाम तक प्रसादी के रूप में सब्जी, पूरी, आलू-भड़ा और कचौरी बांटी जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत, भोजशाला और आसपास के 200 मीटर क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। यहां 70 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और 700 से अधिक पुलिस जवान सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं। 9 राजपत्रित अधिकारी और 19 थाना प्रभारी सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। यात्रा मार्ग पर 20 हाईराइज बिल्डिंग्स पर पुलिस जवान तैनात किए गए हैं, जबकि 10 बाइकों पर पुलिस टीम नगर के भीतरी हिस्से में और 4 मोबाइल पुलिस वाहन बाहरी हिस्से में गश्त कर रहे हैं।

वाग्देवी की शोभायात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे और यह यात्रा धार शहर में धार्मिक माहौल को प्रगाढ़ करेगी। शहर के 34 चिह्नित स्थानों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Similar Posts