< Back
Top Story
भारतीय संस्कृति और सभ्यता को बदनाम करने की कोशिश मुगलों के समय से हो रही - उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार
Top Story

भारतीय संस्कृति और सभ्यता को बदनाम करने की कोशिश मुगलों के समय से हो रही - उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार

Deeksha Mehra
|
4 Feb 2025 1:28 PM IST

Education Minister Inder Singh Parmar on Mahakumbh Stampede : भोपाल। महाकुंभ भगदड़ में हुई श्रद्धालुओं की मौत पर मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा है कि, आज से नहीं इस देश की सभ्यता, संस्कृति और अच्छाइयों को बदनाम करने की कोशिश की ये काम आज से नहीं, बल्कि मुगलों के समय से की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि, जो लोग भारतीय संस्कृति पर आरोप लगा रहे हैं, उन्हें यह समझना चाहिए कि इस देश में एक ऐसी विचारधारा हमेशा से रही है।

उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने आगे कहा कि, मैं महाराजा छत्रसाल की धरती पर खड़ा हूं जो आज कुंभ पर आरोप लगा रहे हैं उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज और महाराज छत्रसाल को कभी पाठ्यक्रमों में जगह दी उनके शौर्य को, पराक्रम को पढ़ाने की कोशिश की।

कोई लापरवाही या चूक नहीं हुई

वो लोग भारत की संस्कृति का उपहास उड़ाना जानते हैं मैं यह कहना चाहता हूँ कि जब करोड़ों लोग गंगा में डुबकी लगाते हैं, तो अपनी माँ की गोद में छोटा बच्चा आनंद अनुभव करता है, वैसा हम सबको आनंद अनुभव होता है।

कोई लापरवाही नहीं थी, कोई चूक नहीं हुई है वहाँ बड़ी संख्या में लोग थे किसी ने ये चर्चा की कि कुंभ मेले में इतने लोगों को रोज़गार मिला, इस देश में महाकुंभ के कारण करोड़ों लोगों को रोजगार मिला है जो गलत दृष्टि से इसे देख रहे हैं उन्हें जनता जवाब देगी।

यहाँ देखिये वीडियो

Similar Posts