< Back
Top Story
महिला समृद्धि योजना को लेकर आतिशी ने BJP को घेरा, बोलीं- महिलाओं के साथ धोखा
Top Story

दिल्ली: महिला समृद्धि योजना को लेकर आतिशी ने BJP को घेरा, बोलीं- महिलाओं के साथ धोखा

Deeksha Mehra
|
8 March 2025 4:15 PM IST

Aatishi Press Conference on Mahila Samridhi Yojana : दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी की पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने शनिवार को महिला समृद्धि योजना को लेकर बीजेपी को घेरा है। आतिशी ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि, बीजेपी की सरकार ने दिल्ली की महिलाओं के साथ धोखा किया है। महिला समृद्धि योजना के पैसे अभी तक किसी के खातों में नहीं आये हैं।

आतिशी ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि, दिल्ली चुनाव से पहले पीएम मोदी ने दिल्ली की महिलाओं को एक सलाह दी थी कि, आप अपने बैंक खातों को मोबाइल नंबर से लिंक कर लें क्योंकि बीजेपी की सरकार बनाते ही आठ मार्च यानी विश्व महिला दिवस पर सभी महिलाओं के खाते में 2500 की राशि आएगी।

पीएम मोदी ने कहा था, यह मेरी गारंटी है। आज 8 मार्च है, दिल्ली की महिलाएं इन्तजार कर रही थी कि, कब उनके खाते में पैसे आएंगे लेकिन आज बीजेपी की दिल्ली सरकार ने साबित कर दिया कि, वो मोदी की गारंटी नहीं चुनावी जुमला था।

खोदा पहाड़ और निकली चुहिया

आतिशी ने आगे कहा कि, आज महिलाओं को खातों में पैसे तो नहीं मिले साथ ही कोई स्कीम भी नहीं मिली। यहां तक की रजिस्ट्रेशन का कोई पोर्टल भी नहीं मिला जहां से महिलाएं फॉर्म भर सके। दिल्ली की महिलाओं को चार मेम्बर्स की एक कमिटी मिली है। क्या यही थी मोदी जी की गारंटी। उन्होने आगे कहा कि, खोदा पहाड़ और निकली चुहिया। आज दिल्ली की महिलाओं के साथ भी ऐसा ही धोखा हुआ है।

Similar Posts