< Back
मध्यप्रदेश
वन अमले पर हमला करने वाले गिरफ्तार आरोपियों को भेजा जेल, मास्टर माइंड सहित 30 की तलाश जारी
मध्यप्रदेश

खंडवा: वन अमले पर हमला करने वाले गिरफ्तार आरोपियों को भेजा जेल, मास्टर माइंड सहित 30 की तलाश जारी

Deeksha Mehra
|
7 Jan 2025 1:55 PM IST

Attack on Forest Staff and Police : मध्य प्रदेश। खंडवा में आमाखजुरी के जंगल में अतिक्रमण मुहिम के दौरान वनकर्मियों पर जानलेवा हमला करने के मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। यह कार्रवाई पिपलोद थाना पुलिस द्वारा की गई थी। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया। अतिक्रमणकारियों के मुख्य सरगना सहित नामजद 30 आरोपी अभी भी फरार हैं।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, बीते 27 दिसंबर 2024 को आमाखजुरी के जंगल में वन विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने का काम किया जा रहा था। इसी दौरान अतिक्रमणकारियों ने सुरक्षाकर्मियों पर पथराव किया। इस घटना में डीएसपी, टीआई और वन कर्मचारियों समेत एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

इसके बाद पथराव व हत्या के प्रयास के मामले में पिपलोद पुलिस ने 40 नामजद सहित डेढ़ सौ हमलावरों पर केस दर्ज किया था। आरोपियों को पकड़ने के लिए पिछले दो दिनों से पुलिस उनके गांव में दस्तक दे रही थी।

इनमें से 10 को पिपलोद थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया न्यायालय से आरोपियों को जेला भेजा गया है। वन अफसरों का कहना है कि अतिक्रमण मुहिम बंद नहीं की है। फिर से चलाएंगे। इससे पहले मुख्य आरोपियों को पकड़ेंगे।


Similar Posts