< Back
मध्यप्रदेश
एक्टर अर्जुन रामपाल उज्जैन महकाल की भस्म आरती में हुए शामिल, बोले अद्भुत अनुभव
मध्यप्रदेश

एक्टर अर्जुन रामपाल उज्जैन महकाल की भस्म आरती में हुए शामिल, बोले अद्भुत अनुभव

Deeksha Mehra
|
15 March 2025 8:29 AM IST

Actor Arjun Rampal Attended Ujjain Mahakal Bhasma Aarti : उज्जैन, मध्य प्रदेश। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल 15 मार्च को उज्जैन में बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने महाकाल की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। भस्म आरती के बाद एक्टर अर्जुन रामपाल मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि, मेरा भस्म आरती में शामिल का पहला अनुभव है और यह अनुभव अद्भुत है।

अभिनेता अर्जुन रामपाल ने कहा कि, यह भस्म आरती का मेरा पहला और अद्भुत नुभव था...। मैं यहां आकर बहुत खुश हूं...। मैंने देश और दुनिया में सद्भाव के लिए प्रार्थना की।

बाबा महाकालेश्वर का ड्रायफ्रूट से दिव्य श्रृंगार

चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को शनिवार सुबह भगवान महाकाल का जल से अभिषेक किया गया, जिसके बाद दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से भगवान का अभिषेक पूजन किया गया। इस पूजा में विशेष रूप से भस्म चढ़ाई गई, जो महाकाल की परंपरा का अहम हिस्सा है।

भगवान महाकाल के श्रृंगार में शेषनाग का रजत मुकुट और रजत की मुण्डमाल धारण की गई। इसके अलावा रुद्राक्ष की माला और सुगंधित पुष्पों से बनी फूलों की माला भी महाकाल के चरणों में अर्पित की गई। बाबा महाकाल को फल और मिष्ठान का भोग अर्पित किया गया और उनके श्रृंगार में ड्रायफ्रूट्स का विशेष रूप से उपयोग किया गया।


Similar Posts