< Back
रायपुर
कांग्रेस से बागी प्रत्याशियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू, तीन नेताओं को किया निष्कासित
रायपुर

CG NEWS: कांग्रेस से बागी प्रत्याशियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू, तीन नेताओं को किया निष्कासित

Deeksha Mehra
|
1 Feb 2025 11:41 AM IST

Chhattisgarh Congress Expelled Three Leaders : रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पार्टी बागी हुए नेताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में सरगुजा जिले में निर्दलीय चुनाव लड़ रहे 3 कांग्रेस नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार सरगुजा से जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने अशोक जायसवाल, अब्दुल रशीद और फिरोज को कांग्रेस से निष्काषित कर दिया है। बता दें कि, ये तीनों कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी होने के बावजूद पार्षद का चुनाव लड़ रहे हैं।

किसने कहां से मांगी थी टिकट

अब्दुल रशीद के द्वारा नगर पालिक निगम अम्बिकापुर चुनाव- 2025 में कांग्रेस पार्टी में आवेदन कर टिकट की मांग की थी। फिरोज के द्वारा नगर पालिक निगम अम्बिकापुर चुनाव- 2025 में कांग्रेस पार्टी में आवेदन कर टिकट मांगी थी। वहीं अशोक जायसवाल के द्वारा नगर पालिक निगम अम्बिकापुर चुनाव- 2025 में वार्ड क्रमांक 22 नेताजी सुभान चंद्र वार्ड से अपनी पत्नी इन्द्रावती जायसवाल के लिए पार्टी से टिकट की मांग की गई थी।

Similar Posts