< Back
मध्यप्रदेश
अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी

अतिथि शिक्षकों के लिए खुशखबरी 

मध्यप्रदेश

लापरवाही पर एक्शन: MP में 5 टीचर समेत 3 जन शिक्षक निलंबित, DEO को शो कॉज नोटिस

Deeksha Mehra
|
19 Nov 2024 3:47 PM IST

8 Teachers Suspended in MP : सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में सरकारी स्कूलों में पदस्थ आठ शिक्षकों के ऊपर लापरवाही में चलते प्रशासन की गाज गिरी है। इसमें पांच टीचर और तीन जन शिक्षक शामिल हैं। इसके अलावा कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी और संकुल प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

इन टीचर्स पर गिरी गाज

जानकारी के मुताबिक, कलेक्टर के निर्देश पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी और विकासखंड स्त्रोत समन्वयक ने माध्यमिक शाला भेलैंया और प्राथमिक शाला मझेरा का एक दिन पहले निरिक्षण किया था। निरिक्षण में रूप सिंह चढ़ार, इंद्र विक्रम सिंह परमार, अनिल मिश्रा, जानकी तिवारी, और अवतार सिंह ठाकुर दोषी पाए गए थे। इन सभी को तत्काल निलंबित किया और कलेक्टर संदीज जी आर ने ऐसे कलेक्टरों पर रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश भी दिए हैं।

इन जन शिक्षकों पर हुई कार्रवाई

जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन ने बताया कि इन निलंबित शिक्षकों के खिलाफ पुलिस में प्राथमिकी भी दर्ज कराई जा रही है। इसके अलावा तीन जन शिक्षक जिसमें खुरई के प्रभारी भोलाराम अहिरवार, जैसीनगर विकासखंड के जनपद शिक्षा केंद्र के जनशिक्षक हरिशंकर लोधी और मालथौन जनपद शिक्षण केंद्र के जगभान अहिरवार को दायित्व में लापरवाही बरतने और मॉनिटरिंग निरीक्षण नहीं किए जाने को लेकर निलंबित किया गया है।

शिक्षा अधिकारियों और संकुल प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस

कलेक्टर के निर्देश पर शिक्षा विभाग की ओर से विकासखंड शिक्षा अधिकारियों और संकुल प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर का कहना है कि जिन शिक्षकों को निलंबित किया गया है वे खुद बच्चों को नहीं पढ़ाते थे, बल्कि खुद की जगह किराए के टीचर्स को रख रखा था। कलेक्टर के पास इसको लेकर शिकायत पहुंची थी, जो जांच करने पर सही पाई गई।

मध्य प्रदेश की खबर पढ़नें के लिए क्लिक कीजिये

छत्तीसगढ़ की खबर पढ़नें के लिए क्लिक कीजिये

उत्तर प्रदेश की खबर पढ़नें के लिए क्लिक कीजिये

देश की अन्य खबरें पढ़नें के लिए क्लिक कीजिये


Similar Posts