< Back
मध्यप्रदेश
गुना में ABVP के कार्यकर्ताओं पर हमला

गुना में ABVP के कार्यकर्ताओं पर हमला

मध्यप्रदेश

MP NEWS: गुना में ABVP के कार्यकर्ताओं पर हमला, पोस्टर लगाने को लेकर हुआ था विवाद

Deeksha Mehra
|
18 Nov 2024 1:10 PM IST

ABVP Workers Attacked in Guna : मध्य प्रदेश। गुना में ABVP के कार्यकर्ताओं पर AIDSO (ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन ) के बीच एक पोस्टर को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि, दोनों गुटों के बीच हाथपाई हो गई। इस हाथापाई में ABVP के पांच कार्यकर्ता जख्मी हो गए है। गंभीर रूप से घायल तीन कार्यकर्ताओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया आगया है। यह पूरा मामला गुना जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों पर हत्या के प्रयास, दंगा करने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। ABVP कार्यकर्ताओं ने बताया कि, AIDSO के लोगों ने पहले एक कार्यकर्ता को रोका फिर उससे बदतमीजी की इसके बाद उसे मारना शुरू कर दिया। जब उसे बचाने के लिए बाकी के कार्यकर्ता पहुंचे तो उन पर भी जानलेवा हमला किया।

ये है पूरा मामला

दरअसल, घायल छात्रों के मुताबिक, 19 से 22 दिसंबर तक ABVP का 57 वें मध्य-प्रान्त अधिवेशन गुना में होने वाला है। इसके प्रचार-प्रसार के लिए सहारा की दीवारों पर जगह-जगह पोस्टर चस्पा किये जा रहे है। इसी प्रचार को रोकने के लिए AIDSO के कार्यकर्ता उन पर दुसरे पोस्टर लगा देते है। इसी को लेकर एक दिन बहस हुई थी।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार, AIDSO के कार्यकर्ताओं ने जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों और फरसे से हमला किया था। इस हमले में ABVP के कार्यकर्ता दिव्यांश का सिर फट गया और हाथ पर चोट आई। AIDSO के कार्यकर्ताओं ने कृष्णप्रताप सिंह जादौन, रुद बौहरे, प्रद्युम्न प्रताप सिंह पवैया और रुदप्रताप सिंह जादौन से भी मारपीट की।

बड़े पुल पर किया था हमला

गंभीर रूप से घायल दिव्यांश बक्शी ने बताया कि रविवार रात लगभग 11- 12 बजे वह अपने दोस्तों के साथ ABVP के तेलघानी चौराहे पर स्थित कार्यालय में था। तभी दोस्त रुद्रप्रताप सिंह जादौन ने कॉल करके बताया कि, AIDSO के कार्यकर्ताओं ने उसे सिंह टावर के पास वाले बड़े पुल पर पकड़ लिया है और मारपीट कर रहे हैं।

दिव्यांश और उसके साथी कार्यकर्ता (कृष्णप्रताप सिंह जादौन, रुद बौहरे, प्रद्युम्न प्रताप सिंह पवैया) रुदप्रताप सिंह जादौन को बचाने के लिये बड़े पुल पर पहुंचे। वहां पहले से मौजूद AIDSO कार्यकर्ता शुभम राव, प्रह्लाद राव, राधेश्याम चन्देल, अमरीक संधू, दिनेश सेन और उनके अन्य साथियों ने हम पर भी हमला कर दिया।

Similar Posts