< Back
नई दिल्ली
Arvind Kejriwal

 Arvind Kejriwal

नई दिल्ली

Delhi Elections: दिल्ली चुनाव अपने बलबूते पर लड़ेगी AAP, अरविंद केजरीवाल ने खारिज की गठबंधन की बात

Deeksha Mehra
|
11 Dec 2024 10:05 AM IST

Arvind Kejriwal Rejects AAP-Congress Alliance : दिल्ली। अगले साल होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इस दौरान आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की अटकलों पर अरविन्द केजरीवाल ने तस्वीर साफ़ कर दी है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आप और कांग्रेस के गठबंधन की अफवाहों को खारिज कर दिया है।

दरअसल, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बुधवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा की है। इसमें उन्होंने कहा कि, आम आदमी पार्टी दिल्ली में यह चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। कांग्रेस के साथ गठबंधन की कोई संभावना नहीं है।

गौरतलब है कि, आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दो लिस्ट जारी कर दी है। इसमें अवध ओझा को आप ने पटपड़गंज से और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जंगपुरा से टिकट दिया है। आम आदमी पार्टी ने 2025 के दिल्ली चुनाव के लिए पहली सूची में 11 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। पहली सूची में पूर्व भाजपा नेता ब्रह्म सिंह तंवर, अनिल झा और बीबी त्यागी के साथ-साथ हाल ही में आप में शामिल हुए पूर्व कांग्रेस नेता चौधरी जुबैर अहमद, वीर धींगान और सुमेश शौकीन का भी नाम शामिल है।

जानकारी के अनुसार आप द्वारा जारी की दूसरी सूची में दिलीप पांडे और मुस्‍तफा बाद से हाजी यूनिस का टिकट कट गया है। दिलीप पांडे को टिकट न दिए जाने से उनके समर्थक नाराज हैं। वहीं मुस्‍तफा बाद से हाजी यूनिस की जगह आम आदमी पार्टी ने अहमद खान को मैदान में उतारा है। इसके अलावा बिजवासन से मौजूदा MLA भूपिंदर सिंह जून का टिकट कट गया है। उनकी जगह आजम आदमी पार्टी ने सुरेंद्र भारद्वाज को मैदान में उतारा है।


Similar Posts