< Back
मध्यप्रदेश
छत पर पार्टी कर रहे युवक को मारी गोली, एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरा साथी फरार
मध्यप्रदेश

जबलपुर मर्डर: छत पर पार्टी कर रहे युवक को मारी गोली, एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरा साथी फरार

Deeksha Mehra
|
2 Jan 2025 3:21 PM IST

Jabalpur Murder : जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक अपने घर की छत पर जन्मदिन की पार्टी मना रहा था। इसी दौरान दो लोगों ने उसपर फायरिंग कर दी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा आरोपी अभी फरार है। मामले की तफ्तीश जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना बुधवार की देर रात की है। मोहरिया क्षेत्र के संजय गांधी वार्ड में राजा बाबू कुटि के पास समीर अंसारी (28) नाम का युवक रहता था। इसका पिछले कई दिनों से सैफू और आरिफ नाम के युवकों से विवाद चल रहा था। बुधवार को समीर का जन्मदिन था और घर की छत पर वह जन्मदिन मना रहा था।

इसी दौरान सैफू और आरिफ, समीर के घर पहुंचे और और उसे गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। अस्पताल ले जाते समीर की रास्ते में ही मौत हो गई।

घटनास्थल पर हनुमान ताल और अधारताल थाने की पुलिस ने पहुंचकर जांच की। शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश के चलते की गई हत्या का मामला लग रहा है। आरोपित और समीर दोनों ही अपराधिक प्रवृत्ति के बताए गए हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ दिन पहले ही समीर ने आरोपित के साथ मारपीट की थी। इसका बदला लेने के लिए उन्होंने हत्याकांड को अंजाम दिया। उन्हें अपने किसी दोस्त से पता चला कि समीर जन्मदिन की पार्टी कर रहा है। इस पर दोनों मौके पर पहुंचे और उस पर गोली चला दी। गोली चलाने वाले मुख्य आरोपित सैफू को पुलिस पकड़ चुकी है और दूसरे की तलाश की जा रही है।


Similar Posts