< Back
छत्तीसगढ़
Bijapur Naxal Encounter

Bijapur Naxal Encounter

छत्तीसगढ़

Bijapur Naxal Encounter: बीजापुर- तेलंगाना बॉर्डर पर 5 नक्सली ढेर, जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चौथे दिन भी जारी

Deeksha Mehra
|
25 April 2025 10:22 AM IST

Bijapur Naxal Encounter : बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर- तेलंगाना बॉर्डर पर जवानों और नालियों की बीच हो रही मुठभेड़ चौथे दिन भी जारी है। अब तक इस मुठभेड़ में दो जवान घायल हुए हैं जबकि पांच नक्सलियों को ढेर किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेलीकॉप्टर से जवान माआवादियों पर गोलीबारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि, पहाड़ी पर नक्सलियों के बड़े कैडर के साथ 1000 से भी ज्यादा माओवादी मौजूद हैं।

जानकारी के मुताबिक, इस अभियान में छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के साथ ही महाराष्ट्र की तरफ से भी फोर्स जंगल में घुस रही है। इस ऑपरेशन में नक्सल मोर्चो पर तैनात वायु सेना के हेलीकाप्टरों को भी लगाया गया है। इसी वजह से नक्सलियों के खिलाफ इसे देश के अब तक का सबसे बड़ा नक्सल विराधी अभियान बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार यह अभियान नक्सलियों के बड़े कैडर जिसमें हिडमा और देवा भी शामिल हैं, उन्हें घेरने के लिए चलाया जा रहा है।

अब तक पांच नक्सलियों को मार गिराने का दावा

पुलिस अफसरों के अनुसार सर्चिंग के दौरान जवानों ने अब तक पांच नक्सलियों को मार गिराया है। पुलिस और एंटी नक्सल मूवमेंट से जुड़े अफसरों को इनपुट मिला है कि बार्डर के करीब हिड़मा, देवा के अलावा हार्डकोर नक्सलियों का जमावड़ा है। करीब पांच हजार जवानों ने आसपास के पूरे इलाके को घेर रखा है और लगातार दबाव बना रहे हैं।

रुक- रुक कर हो रही गोलीबारी

सुरक्षा बलों और नक्सलियों की ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी की भी सूचना मिल रही है। नक्सल विरोधी अभियाान में डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा, सीआरपीएफ, बस्तर फाइटर, महाराष्ट्र से सी60 कमांडो और आंध्र के ग्रेहाउंड्स फोर्स के जवानों के साथ वायु सेना के हेलीकाप्टरों को भी शामिल किया गया है।

बार्डर क्षेत्र में 150 नक्सलियों के होने की सूचना

सूत्रों के अनुसार छत्तीसगढ़- तेलंगाना-महाराष्ट्र बार्डर (ट्राई जंक्शन) पर 150 से ज्यादा नक्सलियों के एकत्र होने का इनपुट मिला है। इनपुट के अनुसार हिड़मा, देवा, दामोदर सहित बड़े नक्सली नेताओं और नक्सली बटालियन को जवानों ने घेर लिया है। देश के सबसे बड़े अभियान में पांच हजार जवान शामिल हैं। बार्डर के आसपास करीब 30 घंटे से भी अधिक समय से आपरेशन चल रहा है। छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा के वेंकटपुरम मंडल में वीरभद्रराम, तडापला निच्छेना और वाजेदु मंडल में मोरुमुरु के वन क्षेत्रों को घेरकर ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

नक्सली हमले में दो जवान हुए घायल

जानकारी के मुताबिक, जवानों के लिए मुठभेड़ स्थल पर हेलीकॉप्टर से पानी और खाना भिजवाया गया है। साथ ही बीजापुर से बड़ी संख्या में जवानों की बैकअप पार्टी को भी भेजा गया है। इस दौरान नक्सलियों के हमले में दो जवान घायल हो गए हैं, जिन्हें हेलीकॉप्टर के जरिए रायपुर रेफर किया गया है।

Similar Posts