< Back
इंदौर
इंदौर पार्षद विवाद मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने सीसीटीवी से की पहचान
इंदौर

MP NEWS: इंदौर पार्षद विवाद मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने सीसीटीवी से की पहचान

Deeksha Mehra
|
9 Jan 2025 10:44 AM IST

Five Arrested in Indore BJP Councilors Fight : इंदौर। पुलिस ने पार्षद कमलेश कालरा (Kamlesh Kalra) के घर पर हमले और उनके बेटे एवं मां के साथ बदसलूकी के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये पांच आरोपी एमआईसी सदस्य जीतू यादव (Jitu Yadav) के समर्थक बताए जा रहे हैं। पुलिस ने पार्षद कालरा की शिकायत पर 40 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था।

आरोपियों की गिरफ्तारी

पुलिस ने बुधवार रात को पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें से कुछ आरोपियों के चेहरे सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आए थे। गिरफ्तार आरोपियों में पिंटू शिंदे (Pintu Shinde), धन्ना राय (Dhanna Rai), बंटी ठाकुर (Bunty Thakur), नवीन शर्मा (Naveen Sharma) और अक्षय दुबे (Akshay Dubey) शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि इन आरोपियों की पहचान करने में सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय जानकारी की मदद ली गई।

भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

इस बीच दो नंबर विधानसभा क्षेत्र (2 No Assembly) के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी इस हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई है। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी में देर क्यों हुई। पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है। भाजपा संगठन ने इस मामले में कार्रवाई की बात की है और इस पर जल्दी कोई निर्णय लेने का संकेत दिया है।

संगठन ने पार्षदों को जारी किए शोकाज नोटिस

भा.ज.पा. संगठन ने इस मामले में पार्षद कालरा और यादव को शोकाज नोटिस जारी किए थे। दोनों पार्षदों ने नोटिस का जवाब दे दिया है, लेकिन अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या आरोपियों के खिलाफ और सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Similar Posts