< Back
छत्तीसगढ़
एक जवान घायल और सहयोगी शहीद -डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी जानकारी
छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ मुठभेड़ में 26 से अधिक नक्सली ढेर: एक जवान घायल और सहयोगी शहीद -डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी जानकारी

Deeksha Mehra
|
21 May 2025 12:07 PM IST

30 Soldiers Killed in Abujhmad Encounter : कवर्धा। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के जंगलों में हो रही मुठभेड़ में अब तक 26 से अधिक नक्सलियों मार दिया गया है। इस मुठभेड़ में एक जवान घायल हुआ है जबकि एक जवान का सहयोगी शहीद हो गया है। यह जानकारी छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने बुधवार 21 मई को मीडिया से बात करते हुए दी है।

छत्तीसगढ़ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, सुरक्षा बलों ने 26 से अधिक नक्सलियों को मार गिराया है। यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है। जवानों के लौटने के बाद ही सही जानकारी मिल पायेगी। एक जवान घायल हुआ है, लेकिन वह खतरे से बाहर है। हमारे एक सहयोगी ने ऑपरेशन के दौरान अपनी जान गंवा दी। बता दें कि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि, इस मुठभेड़ में तीस नक्सली मारे गए हैं। फिलहाल आधिकारिक पुष्टि होने का इन्तजार है।

सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि, प्रदेश में नक्सली ऑपरेशन चल रहा है, जिसमें हमारे डीआरजी जवान सक्रिय रूप से शामिल हैं। ऑपरेशन अभी भी जारी है और इसके पूरा होने पर सटीक विवरण साझा किया जाएगा। हम अपने बहादुर जवानों के साहस को सलाम करते हैं।

जानकारी के अनुसार अबुझमाड़ में सुरक्षाबल जवानों ने नक्सलियों के बड़े कमांडरों को घेर लिया है। बता दें कि नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंडागांव की डीआरजी टीम मौके पर मौजूद हैं। मारे गए नक्सलियों में बड़े कैडर के भी नक्सली शामिल हैं। सुरक्षा चारों तरफ से नक्सलियों की घेराबंदी करने में जुटी है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि अबूझमाड़ के बोटेर में नक्सलियों के पोलित ब्यूरो सदस्य और नक्सल संगठन के महासचिव बसवा राजू मौजूद है। बसवा राजू पर डेढ़ करोड़ का इनामी है। दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर और कोंडागांव से DRG के जवानों को निकाला गया था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये




Similar Posts