< Back
रायपुर
Republic Day 2025

Republic Day 2025 

रायपुर

Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल के हाथों सम्मानित होंगे 25 पुलिस जवान और अफसर

Deeksha Mehra
|
25 Jan 2025 9:57 PM IST

Governor will honor 25 Police Personnel on Republic Day 2025 : रायपुर, स्वदेश। गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार को राज्यपाल के हाथों प्रदेश के 25 पुलिस जवान व अफसर सम्मानित होंगे। इन अफसरों में प्रदेश के वरिष्ठ आइपीएस व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सचिव राहुल भगत को सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक दिया जाएगा।

इन्हें भी मिलेगा पदक

सराहनीय सेवा के लिए पुलिस अधीक्षक राहुल भगत, पुलिस महानिरीक्षक सुशील चंद्र द्विवेदी, पुलिस उप अधीक्षक गुरजीत सिंह ठाकुर, सहायक कमांडेंट प्रशांत श्रीवास्तव, कंपनी कमांडर प्रभुलाल कोमरे, उपनिरीक्षक द्वारिका प्रसाद वर्मा, हेड कांस्टेबल धरम सिंह नरेटी, हेड कांस्टेबल रवींद्र कुमार ठाकुर को मिलेगा।

वीरता पदक

इंस्पेक्टर शिशुपाल सिन्हा, इंस्पेक्टर निर्मल जांगड़े, हेड कांस्टेबल अमैया चिलमुल, हेड कांस्टेबल फुला गोपाल, हेड कांस्टेबल तुलाराम कुहरामी, कांस्टेबल गोपाल बोड्डू व कांस्टेबल हेमंत एंड्रिक है। कांस्टेबल मोतीलाल राठौड़, कांस्टेबल गोविंद सोडी, कांस्टेबल सुकारू राम, कांस्टेबल मुन्ना कड़ती, कांस्टेबल कृष्णा गली, कांस्टेबल भीमा, कांस्टेबल धनीराम कोरसा, कांस्टेबल कृष्णा ताती।

Similar Posts