< Back
नई दिल्ली
2024-25 में 16.64 करोड़ टन खाद्यान्न, रबी उत्पादन 1645.27 लाख टन; 106.31टन की बढ़ोतरी
नई दिल्ली

कृषि क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि: 2024-25 में 16.64 करोड़ टन खाद्यान्न, रबी उत्पादन 1645.27 लाख टन; 106.31टन की बढ़ोतरी

Deeksha Mehra
|
19 May 2025 11:16 AM IST

Developed Agriculture Resolution Campaign : दिल्ली। 2023-24 में कुल खाद्यान्न उत्पादन लगभग 15,57.6 लाख टन था। 2024-25 में यह 16,63.91 लाख टन हो गया है। 2023-24 में रबी का उत्पादन 1600.06 लाख टन था, अब यह 1645.27 लाख टन हो गया है। यह जानकारी केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान' पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी है।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, 2023-24 में रबी का उत्पादन 1600.06 लाख टन था, जो अब बढ़कर 1,645.27 लाख टन हो गया है। हमारा उत्पादन लगातार बढ़ रहा है।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि, हम अपने देश की जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और चूंकि भारत 'विश्वबंधु' है, इसलिए यह दुनिया के विभिन्न देशों की मदद करेगा। और भारत को 'दुनिया की खाद्य टोकरी' बनाना हमारा संकल्प है। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। लगभग आधी आबादी के रोजगार का साधन और आजीविका है। देश की खाद्य सुरक्षा का आधार है।






Similar Posts