चुनाव से पहले वोटर लिस्ट में अपना नाम जरूर चेक करे

चुनाव से पहले घर बैठे ऐसे चेक करें वोटर लिस्ट में अपना नाम

Utilities News

लोकतंत्र में मतदान हर नागरिक का अहम अधिकार है, लेकिन कई बार वोटर आईडी होने के बावजूद नाम मुख्य वोटर लिस्ट से गायब हो जाता है। ऐसी स्थिति में मतदान का अधिकार भी प्रभावित हो सकता है। यूपी में पंचायत चुनाव और 2027 विधानसभा चुनाव से पहले यह जरूरी हो जाता है कि हर मतदाता अपना नाम सूची में जरूर जांच ले। अब यह काम मोबाइल से घर बैठे आसानी से किया जा सकता है।

Voter Helpline App से मिनटों में करें नाम की जांच

इसके लिए सबसे आसान तरीका निर्वाचन आयोग का आधिकारिक Voter Helpline ऐप है। इसे मोबाइल में डाउनलोड करने के बाद “Search Your Name in Electoral Roll” विकल्प पर क्लिक करना होता है। यहां नाम, पिता का नाम, उम्र और राज्य दर्ज करके तुरंत पता लगाया जा सकता है कि आपका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं। अगर EPIC नंबर उपलब्ध है तो उसी के जरिए भी सीधा सर्च किया जा सकता है। साथ ही वोटर आईडी पर मौजूद QR या बारकोड को स्कैन करके भी पूरी डिटेल मोबाइल में देखी जा सकती है।

वेबसाइट से भी आसानी से मिल जाएगी जानकारी

मोबाइल ऐप के अलावा चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in पर भी यह सुविधा उपलब्ध है। यहां “Search in Electoral Roll” विकल्प पर क्लिक करके मोबाइल नंबर और OTP के जरिए लॉगिन करना होता है। इसके बाद अपने क्षेत्र की पूरी वोटर लिस्ट देखी जा सकती है और नाम की पुष्टि की जा सकती है।

नाम गायब हो तो तुरंत करें यह काम

अगर वोटर लिस्ट में नाम नहीं मिलता है तो घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसे में Voter Helpline App के जरिए Form 6 भरकर नया नाम जोड़ा जा सकता है। किसी भी गलती या समस्या के लिए बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल करके भी मदद ली जा सकती है।