क्या आप भी अपने होठों को मुलायम और नेचुरल गुलाबी ब

घर पर बनाएं नेचुरल घी लिप बाम, होंठ होंगे मुलायम और हल्के गुलाबी

घी केवल खाने में ही स्वाद नहीं बढ़ाता, बल्कि यह स्किन केयर में भी बेहद फायदेमंद है। खासकर होंठों की देखभाल के लिए घी का इस्तेमाल नेचुरल लिप बाम के रूप में किया जा सकता है, जो होंठों को गहराई से मॉइस्चराइज करके उन्हें मुलायम और हल्के गुलाबी रंग का बनाता है।

अगर आप केमिकल-फ्री और घर पर तैयार तरीका अपनाना चाहते हैं, तो घी से बना लिप बाम एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इसे बनाना भी बहुत आसान है। चलिए इसको बनाने की पूरी विधि जान लेते है। इसको बनाने के लिए कुछ सामग्री की जरूरत पड़ेगी, जो नीचे दी गई है। 

सामग्री-

  • घी – 4 बड़े चम्मच
  • नारियल तेल – 2 बड़े चम्मच
  • शहद – 1 बड़ा चम्मच
  • एसेंशियल ऑयल (पुदीना या लैवेंडर) – कुछ बूंदें

बनाने की विधि-

  1. सबसे पहले घी और नारियल तेल को एक छोटे बर्तन में हल्का गर्म करें ताकि दोनों अच्छे से घुल जाएं।
  2. मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें।
  3. अब इसमें शहद मिलाएं और अच्छे से मिलाकर एकसार करें।
  4. अंत में अपनी पसंद का एसेंशियल ऑयल डालें और अच्छी तरह हिलाएं।
  5. तैयार मिश्रण को किसी साफ कंटेनर या लिप बाम ट्यूब में डालें और फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।

कुछ ही घंटों में आपका नेचुरल लिप बाम इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाएगा।

उपयोग और टिप्स-

  • पहली बार इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
  • लिप बाम को हमेशा साफ और ठंडी जगह पर रखें। फ्रिज में रखने से यह लंबे समय तक सुरक्षित रहता है।
  • होंठों को मुलायम और गुलाबी बनाने के लिए दिन में 2–3 बार, खासकर रात को सोने से पहले लगाएं।

घी से बना यह लिप बाम होंठों को गहराई से मॉइस्चराइज करता है और स्किन को केमिकल-फ्री तरीके से सुरक्षित रखता है।

नोट: यह जानकारी सिर्फ सामान्य गाइडलाइन के लिए है। स्किन केयर रूटीन में कोई भी बदलाव करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है।