कांवड़ यात्रा सावन की शुरुआत के साथ शुरू हो रही है

पहली बार कर रहे हैं आप कांवड़ यात्रा में जाने का प्लान, तो साथ ले जाएं जरूरी चीजें

Kanwar Yatra 2025 : सावन के महीने की शुरुआत 11 जुलाई 2025 से होने वाली है। यह महीना भगवान शिव का पावन महीना होता है। जिसमें शिव भक्त भगवान भोलेनाथ की पूजा भक्ति भाव के साथ करते हैं। भगवान शिव अपने भक्तों की खुश होकर उनकी मनोकामना की पूर्ति करते हैं। सावन के महीने में कई व्रत त्यौहार की शुरुआत हो जाती है तो वहीं पर कई यात्राएं भी सावन से ही शुरू होती है।

कांवड़ यात्रा सावन की शुरुआत के साथ शुरू हो रही है। अगर आप भी पहली बार इस कावड़ यात्रा में शामिल होने का प्लान कर रहे हैं तो कुछ जरूरी चीजें साथ ले जाए ताकि आपको किसी प्रकार परेशानी यात्रा में ना हो।

क्यों खास होती है कांवड़ यात्रा

यहां पर कांवड़ यात्रा की बात करें तो, इसमें कांवड़ियां गंगाजल लेना के पैदल यात्रा करते हैं, फिर वापिस लौटते हैं और शिवलिंग को यह जल अर्पित करते हैं।

जानिए कांवड़ यात्रा में क्या ले जाएं साथ

आपको बताते चलें, कांवड़ यात्रा में आप कई चीजों को साथ लेकर जा सकते है, जो बेहद जरूरी हैं...

कपड़े 

कांवड़ यात्रा में कपड़ों का खास ध्यान रखना जरूरी होता हैं। यात्रा में शामिल होने के लिए आप हल्के और कंफर्टेबल कपड़े जैसे कि टी-शर्ट, हाफ पैंट या पायजामा पहन सकते हैं। इसके अलावा स्लीपर या जूते अच्छी क्वालिटी के होने चाहिए, जो लंबी पैदल यात्रा के लिए कंफर्टेबल और टिकाऊ हो।

फर्स्ट एड बॉक्स

कांवड़ यात्रा में आप फर्स्ट एड बॉक्स को साथ रख सकते हैं। जिसमें बैंडेज, डेटॉल, कॉटन, उल्टी और एसिडिटी की दवा, पेट, बॉडी और सिर दर्द की दवा और ओआरएस जैसी कुछ जरूरी चीजें हों। इसके अलावा दवाइयां भी आप साथ रख सकते हैं।

खानपान से जुड़ा सामान

कांवड़ यात्रा में आप अपने साथ खानपान का सामान साथ रख सकते हैं। ऐसी चीजें साथ रखें जो लंबे समय तक खराब ना हो। बादाम, किशमिश और काजू जैसी चीजें. जिन्हें खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है. इसके अलावा इंस्टेंट फूड जैसे कि मैगी, बिस्कुट, नमकीन, मूंगफली, चॉकलेट भी आप अपने साथ लेकर जा सकते हैं. एक पानी की बोतल, जिसमें पीने का पानी रहे।

जरूरी सामान

आपको बताते चलें, यात्रा में आप साथ में जरूरी सामान को रख सकते हैं। रात को ठहरने के लिए पतली चटाई, एक हल्का कंबल या चादर अपने साथ रख सकतें है. टॉर्च साथ में रख सकते हैं. मोबाइल और पावर बैंक, आईडी प्रूफ जो कभी जरूरत पड़ने पर काम आ सकता है।