आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज लेना है? जानें आपके श

Ayushman Card है तो जरूर जानें: आपके शहर में कहां मिलेगा मुफ्त इलाज, ऐसे करें अस्पताल की पहचान

Ayushman Bharat Yojana benefit

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की शुरूआत की है। इस के तहत करोड़ों लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी जा रही है। इस योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड जारी किया जाता है। जिसके जरिए वे चयनित अस्पतालों में बिना खर्च इलाज करा सकते हैं।

हालांकि, यह सुविधा केवल उन्हीं अस्पतालों में मिलती है जो इस योजना में पंजीकृत हैं। ऐसे में इलाज से पहले यह जानना जरूरी है कि आपके शहर में कौन-कौन से अस्पताल इस योजना से जुड़े हुए हैं।

ऐसे करें अपने शहर के अस्पतालों की जांच

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपके शहर में आयुष्मान कार्ड से कहां इलाज मिल सकता है, तो इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

-pmjay.gov.in पर जाएं -‘Find Hospital’ विकल्प पर क्लिक करें -राज्य, जिला और अन्य जरूरी जानकारी भरें सबमिट करने के बाद आपके शहर के पंजीकृत अस्पतालों की सूची सामने आ जाएगी। हालांकि इस प्रक्रिया से आप आसानी से उन अस्पतालों की पहचान कर सकते हैं, जहां आयुष्मान कार्ड मान्य है।

क्यों जरूरी है पहले जानकारी लेना

कई बार मरीज सीधे अस्पताल पहुंच जाते हैं और बाद में पता चलता है कि वहां आयुष्मान योजना लागू नहीं है। इससे समय और पैसे दोनों की परेशानी होती है। इसलिए पहले से सूची देखकर ही अस्पताल का चयन करना बेहतर विकल्प माना जाता है।

आयुष्मान कार्ड के बड़े फायदे

इस योजना के तहत पात्र परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है। इसमें महंगे इलाज का खर्च सरकार उठाती है। सरकारी और निजी दोनों अस्पतालों में सुविधा मिलती है। साथ ही गंभीर बीमारियों के इलाज में बड़ी राहत मिलती है।

यह योजना खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करती है और इलाज का बोझ कम करती है।