साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 5वें टी20 में 33 रन

साउथ अफ्रीका ने 5वां T-20 33 रन से जीता, सीरीज 3-2 से कब्जा, न्यूजीलैंड में 32 साल से जीत का सूखा

cricket News

क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेले गए पांचवें और निर्णायक टी-20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को 33 रन से हरा दिया। इसके साथ ही 5 मैचों की सीरीज 3-2 से साउथ अफ्रीका के नाम रही। मैच से पहले दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर थीं।

22 साल से नहीं जीत सकी न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टी-20 सीरीज 2005 में जीती थी। इसके बाद दोनों टीमों के बीच 6 सीरीज खेली गईं, जिनमें से 5 साउथ अफ्रीका ने जीतीं, जबकि एक सीरीज ड्रॉ रही। आखिरी मुकाबले में कॉनर एस्टरहुइजन ने 33 गेंदों पर 75 रन की पारी खेली। उनकी पारी में तेज स्ट्राइक रेट देखने को मिला। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

साउथ अफ्रीका ने बनाए 187 रन

पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 187 रन बनाए। टोनी डी जॉर्जी 12 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद वियान मुल्डर (31) और रुबिन हरमन (39) के बीच दूसरे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी हुई। इसके बाद एस्टरहुइजन ने तेजी से रन जोड़े। न्यूजीलैंड के लिए बेन सियर्स ने 2 विकेट लिए, जबकि जोश क्लार्कसन और जैकरी फॉल्क्स को 1-1 विकेट मिला।

154 रन पर सिमटी न्यूजीलैंड

188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 154 रन ही बना सकी। बेवॉन जैकब्स ने 36 रन बनाए। जिमी नीशम ने 24 और डेन क्लीवर ने 22 रन बनाए। टिम रॉबिन्सन 25 रन पर रन आउट हुए। इस दौरान साउथ अफ्रीका की ओर से जेराल्ड कूट्जी ने 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट लिए। वियान मुल्डर और ओटनेल बार्टमैन को भी 2-2 विकेट मिले। कप्तान केशव महाराज ने 1 विकेट लिया।