सचिन तेंदुलकर ने विराट कोहली के शानदार टेस्ट करियर

विराट के संन्यास पर भावुक हुए सचिन, याद किया 12 साल पहले मिला कोहली का खास तोहफा

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी विराट कोहली ने आज टेस्ट क्रिकेट करियर से अलविदा कह दिया है जिस खबर से करोड़ों फैंस के दिल टूट गए हैं। इस खबर से फैंस को झटका लगने के साथ दिग्गज खिलाड़ियों के भी संदेश सामने आया है। इस बीच ही में सचिन तेंदुलकर ने विराट कोहली के शानदार टेस्ट करियर की तारीफ करते हुए उन्हें बधाई दी है। साथ ही एक किस्सा शेयर किया है।

12 साल की खूबसूरत याद हुई ताजा

आपको बताते चलें कि, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर क्रिकेट के मशहूर खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने भावुक कर देने पोस्ट को शेयर किया है। जैसे ही आप टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेते हैं, मुझे 12 साल पहले की वो खूबसूरत याद फिर से ताज़ा हो गई, जब मैंने अपना आखिरी टेस्ट खेला था। उस समय आपने मुझे अपने दिवंगत पिता की याद में एक धागा उपहार में देने की पेशकश की थी। वो एक बहुत ही निजी चीज थी, इसलिए मैंने उसे लेना ठीक नहीं समझा। लेकिन आपका वो भाव आज भी मेरे दिल को छू जाता है।

विराट को बताया असली विरासत

आपको बताते चलें कि, आगे अपनी पोस्ट में कहा कि, आगे कहा कि मेरे पास कोई धागा तो नहीं है देने को, लेकिन मेरे दिल से आपके लिए ढेर सारा सम्मान और शुभकामनाएं हैं। विराट, आपकी असली विरासत ये है कि आपने देश के अनगिनत युवाओं को क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया है। आपका टेस्ट करियर बेहद शानदार रहा है। आपने सिर्फ रन ही नहीं दिए, बल्कि भारतीय क्रिकेट को एक नई पहचान, नई ऊर्जा और नए फैंस दिए हैं। आपको आपके शानदार टेस्ट करियर के लिए ढेरों बधाइयां। सचिन का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

कोहली ने दिखाया था तेंदुलकर के लिए प्यार

आपको बताते चलें कि, विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर को 2011 विश्व कप में खिताबी जीत के बाद मैदान का चक्कर लगाते समय उन्हें कंधे पर बिठाया था।इसके बाद उन्होंने कहा था,‘सचिन तेंदुलकर ने 21 साल तक पूरे देश की अपेक्षाओं का बोझ उठाया और अब हमारी बारी है कि उन्हें कंधे पर बिठाएं।