खेल

MI vs RR मैच पर बारिश का असर: टॉस में देरी, ओवर कटौती शुरू

IPL Match News

आईपीएल में मुंबई इंडियन और राजस्थान रॉयल्स के बीच गुवाहाटी में होने वाला मुकाबला बारिश के कारण प्रभावित हो गया है। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होना था, लेकिन लगातार बारिश के चलते टॉस भी समय पर नहीं हो सका।

टॉस में देरी, बारिश के चलते ओवर कटौती शुरू

बारिश के कारण मैदान गीला हो गया, जिससे टॉस टल गया। अगर देरी ज्यादा होती है तो रात 8:40 बजे से ओवरों में कटौती शुरू कर दी गई है। ऐसे में मैच छोटे प्रारूप में खेला जाएगा।

हेड-टु-हेड में कांटे की टक्कर

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी करीबी रहा है। अब तक 30 मैचों में मुंबई ने 16 और राजस्थान ने 14 मुकाबले जीते हैं। पिछले सीजन में खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने 100 रन से जीत दर्ज की थी।

मौसम विभाग का अनुमान

गुवाहाटी में शाम का तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया था। जबकि उमस 83% तक हो सकती है। शाम 7 से 8 बजे के बीच बारिश की संभावना: 40% थी। 8 से 9 बजे के बीच: 50% थी। लेकिन इस बीच बारिश हुई। 9 बजे के बाद: धीरे-धीरे कम होकर 20% और फिर 10%। मौसम में सुधार के चलते मैच पूरा होने की उम्मीद बनी हुई है।

DLS नियम से तय हो सकता है नतीजा

अगर बारिश के कारण खेल प्रभावित होता है तो Duckworth-Lewis-Stern method (DLS) नियम लागू किया जाएगा। इसके तहत ओवरों की संख्या घटाकर मैच का परिणाम निकाला जा सकता है।

5-5 ओवर के मैच की समय सीमा

मैच का नतीजा निकालने के लिए दोनों टीमों को कम से कम 5-5 ओवर खेलना जरूरी है। इसके लिए रात 10:46 बजे तक टॉस होना जरूरी। फिर 10:56 बजे तक मैच शुरू होना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता, तो मैच रद्द किया जा सकता है।

मैच रद्द होने पर क्या होगा?

अगर एक भी गेंद नहीं फेंकी जाती और मैच रद्द होता है, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया जाएगा। इससे पॉइंट्स टेबल पर सीमित असर पड़ेगा, लेकिन प्लेऑफ की रेस में यह अहम साबित हो सकता है। फिलहाल बारिश थम चुकी है और मैदान से कवर हटाए जा रहे हैं। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही टॉस हो सकता है और मुकाबला शुरू हो जाएगा।