केएल राहुल ने ठुकराई कप्तानी! चैंपियंस ट्रॉफी के बाद लिया बड़ा फैसला...
KL Rahul declined captaincy: चैंपियंस ट्रॉफी से वापसी के बाद केएल राहुल ने कप्तानी को लेकर एक अहम फैसला लिया। यह निर्णय IPL 2025 से जुड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने उन्हें टीम की कमान संभालने का प्रस्ताव दिया था। हालांकि, राहुल ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें कप्तानी के लिए एक मजबूत उम्मीदवार माना था, लेकिन राहुल ने इसे स्वीकार नहीं किया। उनके इस फैसले के पीछे की वजह अभी साफ नहीं है।
🚨 KL RAHUL DECLINES DELHI CAPITALS CAPTAINCY OFFER 🚨 - Delhi Capitals had asked for KL Rahul to be the team's Captain but KL Rahul very much wishes to contribute for the side as a player. (IANS). pic.twitter.com/BTOlAb414N
— Tanuj Singh (@ImTanujSingh) March 11, 2025
क्या अब अक्षर संभालेंगे कमान?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केएल राहुल ने कप्तानी का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह टीम के लिए बतौर खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देना चाहते हैं। उनके इनकार के बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी अक्षर पटेल को सौंपी जा सकती है। दरअसल, टीम की कमान संभालने की दौड़ में राहुल और अक्षर के नाम सबसे आगे थे। बता दें राहुल के हटने से अक्षर का दावा मजबूत होता नजर आ रहा है।
दिल्ली से जुड़ते ही राहुल की कप्तानी की अटकलें तेज
दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल को IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में 14 करोड़ रुपये की बड़ी बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था। चूंकि राहुल के पास IPL में कप्तानी का अच्छा अनुभव है, इसलिए उनका नाम दिल्ली की कप्तानी के लिए सबसे आगे माना जा रहा था। वह 2020-21 में पंजाब किंग्स और 2022 से 2024 तक लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान रह चुके हैं। ऐसे में जब वह दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े, तो कयास लगाए जाने लगे कि टीम की कमान उन्हें ही सौंपी जा सकती है।
दिल्ली के लिए अहम साबित हो सकते हैं बतौर खिलाड़ी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केएल राहुल ने सिर्फ बतौर खिलाड़ी खेलने का फैसला किया है, जो दिल्ली कैपिटल्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। राहुल IPL में सबसे कंसिस्टेंट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। 2018 से 2024 तक खेले गए सात सीजन में से छह बार उन्होंने 500 से ज्यादा रन बनाए हैं।
अगर राहुल कप्तान नहीं बनते तो अक्षर पटेल का यह भूमिका निभाना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि, उनकी कप्तानी का अनुभव राहुल जितना नहीं है। गेंद और बल्ले से वह कई बार खुद को साबित कर चुके हैं, लेकिन कप्तान के रूप में उन्हें अपनी क्षमता दिखाने का मौका अभी तक नहीं मिला है। संभवतः दिल्ली कैपिटल्स उन्हें यह जिम्मेदारी सौंप सकती है।