IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को

IPL: लखनऊ की दमदार वापसी, हैदराबाद को 5 विकेट से हराया; पंत का नाबाद अर्धशतक

cricket News

हैदराबाद। IPL 2026 के 10वें मुकाबले में Lucknow Super Giants ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Sunrisers Hyderabad को 5 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ लखनऊ ने सीजन की पहली जीत दर्ज की, जबकि हैदराबाद को दूसरी हार का सामना करना पड़ा।

टॉस जीतकर लखनऊ ने चुनी गेंदबाजी

यह मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 156 रन बनाए।

क्लासन-नीतीश की शानदार साझेदारी

हैदराबाद के लिए हेनरिक क्लासेन ने 62 रन और नीतीश कुमार रेड्डी ने 56 रन की पारी खेली। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 116 रन की अहम साझेदारी हुई। लखनऊ की ओर से मो. शमी, प्रिंस यादव और आवेश खान ने 2-2 विकेट लिए।

पंत ने संभाली पारी, दिलाई जीत

156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की शुरुआत साधारण रही, लेकिन कप्तान ऋषभ पंत ने जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने 50 गेंदों में नाबाद 68 रन बनाए और टीम को 19.5 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचाया। उनके अलावा एडेन मारक्रम ने 45 रन का योगदान दिया।

हैदराबाद की गेंदबाजी रही फीकी

हैदराबाद की ओर से हर्ष दूबे ने 2 विकेट लिए, जबकि ईशान मलिंगा और शिवांग कुमार को 1-1 सफलता मिली। मैच के दौरान ईशान किशन ने शानदार फील्डिंग करते हुए निकोलस पूरन को रन आउट किया। लेकिन वह टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। इस जीत के साथ लखनऊ ने टूर्नामेंट में वापसी के संकेत दे दिए हैं, जबकि हैदराबाद को अपनी रणनीति पर फिर से काम करना होगा।