IPL 2026 में 20 खिलाड़ियों पर BCCI की नजर, इसी प्र

IPL बनेगा वर्ल्ड कप का ट्रायल! 20 खिलाड़ियों पर BCCI की खास नजर, हर मैच से तय होगी टीम

IPL Became trial Ground for World Cup 2027

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। लेकिन इस बार मामला सिर्फ मनोरंजन का नहीं है। इस बार के आईपीएल में… दांव कहीं बड़ा है। Indian Premier League का 28 मार्च से शुरू हो रहा सीजन कई खिलाड़ियों के लिए सीधे वर्ल्ड कप का रास्ता तय कर सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, BCCI की सिलेक्शन कमेटी ने करीब 20 भारतीय खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया है, जिनकी हर बॉल, हर रन और हर मूवमेंट पर नजर रखी जाएगी।

IPL से तय होगी वर्ल्ड कप टीम

हालांकि IPL टी-20 फॉर्मेट में खेला जाता है, लेकिन इसका असर सीधे 2027 के वनडे वर्ल्ड कप की टीम पर पड़ेगा। सिलेक्टर्स इस बार नए खिलाड़ियों को ट्राय करने के बजाय पहले से तय कोर ग्रुप पर ही ज्यादा फोकस कर रहे हैं। इसका मतलब साफ है कि जो यहां चमका, वही आगे जाएगा। वहीं, जो आईपीएल में चूक गया उसके लिए रास्ता मुश्किल हो सकता है।

स्टेडियम से लेकर टीवी तक, हर मूवमेंट पर नजर

चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर की अगुवाई में चयनकर्ताओं की टीम पूरी तरह एक्टिव मोड में है। हर सिलेक्टर को जिम्मेदारी दी गई है कि वह हर हफ्ते कम से कम एक मैच स्टेडियम में जाकर देखे। इसके अलावा बाकी मुकाबले टीवी पर ट्रैक किए जाएंगे। हर हफ्ते करीब 5 मैचों की ग्राउंड रिपोर्ट तैयार होगी, जिसमें खिलाड़ियों की फॉर्म और फिटनेस का पूरा डेटा शामिल रहेगा।

किस सिलेक्टर को कहां की जिम्मेदारी

इस बार चयनकर्ताओं के जोन भी तय कर दिए गए है। अगरकर खुद मुंबई में रहेंगे, जबकि एसएस दास कोलकाता में मैचों पर नजर रखेंगे। वहीं, आरपी सिंह और अजय रात्रा एनसीआर क्षेत्र में मौजूद रहेंगे। प्रज्ञान ओझा को बेंगलुरु और हैदराबाद के मैच कवर करने की जिम्मेदारी दी गई है।

अफगानिस्तान टेस्ट भी होगा अहम

आईपीएल के बाद टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ 6 से 10 जून के बीच टेस्ट मैच खेलना है। यह मुकाबला मुल्लांपुर में होगा। हालांकि इस मैच में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंक नहीं मिलेंगे, फिर भी टीम मैनेजमेंट इसे पूरी गंभीरता से ले रहा है। सीनियर खिलाड़ी इसमें खेलते नजर आएंगे।

फिटनेस भी होगी बड़ा फैक्टर

इस पूरे प्रोसेस में सिर्फ प्रदर्शन ही नहीं, बल्कि फिटनेस भी उतनी ही अहम रहने वाली है। अगर जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज IPL के दौरान फिट रहते हैं, तो उनका टेस्ट स्क्वॉड में शामिल होना लगभग तय माना जा रहा है।

आने वाला समय तय करेगा भविष्य

अगस्त से मार्च के बीच टीम इंडिया को 9 टेस्ट मैच खेलने हैं। ऐसे में हर खिलाड़ी के लिए यह समय बेहद अहम होने वाला है। IPL अब सिर्फ एक लीग नहीं रह गई है बल्कि खिलाड़ियों के लिए करियर का सबसे बड़ा ऑडिशन बन चुका है।