दिल्ली की धमाकेदार जीत, भारतीय बल्लेबाज की तूफानी पारी से मुंबई इंडियंस चारों खाने चित्त...
Delhi Capitals vs Mumbai Indians Highlights: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से हराकर एक बार फिर WPL 2025 की पॉइंट्स टेबल में टॉप स्थान हासिल कर लिया है। मुंबई की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 123 रन ही बना सकी। इस आसान लक्ष्य को दिल्ली ने महज 33 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। कप्तान मेग लैनिंग ने नाबाद 60 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं शेफाली वर्मा ने 43 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर टीम को शानदार जीत दिलाई।
𝑫𝑶𝑴𝑰𝑵𝑨𝑵𝑻 𝑫𝑬𝑳𝑯𝑰 𝑶𝑵 𝑻𝑶𝑷! 🔥A big win for Delhi Capitals as they claim the top spot on the points table 💙Meg Lanning's unbeaten fifty & Shafali Verma's solid knock seal an easy 9-wicket victory over Mumbai Indians 👏#MIvDC #WPL #MegLanning #Sportskeeda pic.twitter.com/rb9fcXDSmF
— Sportskeeda (@Sportskeeda) February 28, 2025
इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले गेंदबाजी चुनी, और मुंबई इंडियंस की टीम शुरुआत से ही संघर्ष करती नजर आई। एक समय मुंबई ने 2 विकेट खोकर 73 रन बना लिए थे, लेकिन इसके बाद उनकी पारी बिखर गई। टीम ने अपने अंतिम 8 विकेट मात्र 50 रनों के भीतर गंवा दिए और 123 रन पर सिमट गई। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ एक विकेट खोकर 124 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।
दिल्ली कैपिटल्स की जीत की बुनियाद उनके गेंदबाजों ने रखी थी। जेस जोनासन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 25 रन देकर 3 विकेट झटके। मीनू मणि ने भी बेहतरीन गेंदबाजी की और 3 अहम विकेट लेकर मुंबई इंडियंस की पारी को दबाव में डाल दिया। इसके अलावा शिखा पांडे और एनाबेल सदरलैंड ने भी एक-एक विकेट लेकर टीम की जीत में योगदान दिया।
दिल्ली की शानदार छलांग
दिल्ली कैपिटल्स ने WPL 2025 की पॉइंट्स टेबल में टॉप स्थान हासिल कर लिया है। दो बार की फाइनलिस्ट दिल्ली ने 6 में से 4 मुकाबले जीतकर 8 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि मुंबई इंडियंस 6 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर बनी हुई है। मेग लैनिंग की अगुवाई में दिल्ली की टीम लगातार तीसरी बार फाइनल में पहुंचने की ओर तेजी से बढ़ रही है।