BCCI ने लिया सख्त फैसला! इंग्लैंड का बड़ा खिलाड़ी IPL से 2 साल के लिए बैन, जानें क्या है वजह...
Harry Brook Banned Two Years IPL: इंग्लैंड के खिलाड़ी हैरी ब्रूक पर अब 2 साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है, जिसके बाद वह इस दौरान IPL में नहीं खेल पाएंगे। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने यह सख्त फैसला उस समय लिया, जब कुछ दिन पहले ब्रूक ने निजी कारणों से IPL 2025 से अपना नाम वापस ले लिया था। वह नए नियमों के तहत इंडियन प्रीमियर लीग से 2 साल का बैन झेलने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं।
हैरी ब्रूक के IPL 2025 में ना खेलने को लेकर इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने पहले बीसीसीआई से संपर्क किया था, जिसके बाद यह जानकारी दिल्ली कैपिटल्स फ्रैंचाइजी तक पहुंचाई गई। आपको याद दिला दें कि मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने हैरी ब्रूक को 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन अब वह IPL 2025 में नहीं खेल पाएंगे।
🚨 𝑩𝑹𝑬𝑨𝑲𝑰𝑵𝑮 🚨England batter Harry Brook has been banned from the IPL after skipping this year’s tournament at the very last minute. 🏴🤯As per the new BCCI rules, the Delhi Capitals batter will be ineligible to participate for the next two years ❌#HarryBrook… pic.twitter.com/Lo9j7KCF2n
— Sportskeeda (@Sportskeeda) March 13, 2025
हैरी ब्रूक पर बैन क्यों?
द इंडियन एक्स्प्रेस के हवाले से BCCI के एक सूत्र ने बताया कि हैरी ब्रूक को IPL से 2 साल के लिए बैन करने के मामले में ECB के अधिकारियों से संपर्क किया गया है। सूत्र ने यह भी बताया कि पिछले साल ऑक्शन से पहले सभी खिलाड़ियों को नए नियमों के बारे में जानकारी दी गई थी। इन नए नियमों को BCCI ने तैयार किया है और हर खिलाड़ी को इन्हें पालन करना होगा।
हैरी ब्रूक पर बैन इसलिए लगा है क्योंकि BCCI का नया नियम कहता है कि जो भी विदेशी खिलाड़ी ऑक्शन में खरीदा जाता है, यदि वह सीजन शुरू होने से ठीक पहले टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लेता है, तो उसे IPL से 2 साल का प्रतिबंध झेलना पड़ेगा। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह नियम BCCI ने सभी 10 फ्रैंचाइजी की मांग पर बनाया था, खासतौर पर इंग्लैंड के खिलाड़ियों के कारण, जो टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही खेलने से मना कर देते थे।