एशियन निशानेबाजी चैंपियनशिप 2026: ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने जीता गोल्ड मेडल
दो बार के ओलंपियन ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने गुरुवार को एशियन निशानेबाजी चैंपियनशिप 2026 में पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए नया विश्व रिकॉर्ड बनाया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
आज यहां डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में खेले गए मुकाबले में 25 वर्षीय भारतीय निशानेबाज ने फाइनल में नीलिंग, प्रोन और स्टैंडिंग राउंड के बाद कुल 362.0 अंक हासिल कर अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया। कुल मिलाकर यह एशियन चैंपियनशिप में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर का पांचवां व्यक्तिगत निशानेबाजी पदक है।
50 मी. राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में कांस्य जीता
भारत ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में क्लीन स्वीप भी किया। नीरज कुमार ने 361.8 अंकों के साथ रजत पदक, जबकि अखिल श्योरण ने 343.5 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता।इससे पहले नीरज, ऐश्वर्य और अखिल की तिकड़ी ने क्वालिफिकेशन राउंड में कुल 1769-106 का स्कोर कर भारत को टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक दिलाया। जापान 1754-86 के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि कजाकिस्तान ने 1748-87 के स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता।
आज मिले पदकों के साथ चैंपियनशिप में भारत के कुल पदकों की संख्या 26 हो गई है। भारत ने अब तक 10 स्वर्ण, नौ रजत और सात कांस्य पदक जीते हैं।इससे पहले ऐश्वर्य ने दोहा 2019 में कांस्य, चांगवोन 2023 में स्वर्ण, जकार्ता 2024 में रजत और शिमकेंट 2025 में स्वर्ण पदक जीता था।