प्रदेश

JPC रिपोर्ट के खिलाफ विपक्ष का हंगामा, चर्चा के बीच विपक्ष ने किया राज्यसभा से वॉकआउट

Waqf Amendment Bill : दिल्ली। वक्फ संशोधन विधेयक पर जेपीसी रिपोर्ट के खिलाफ विपक्ष के नारे लगाने के बाद लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्ष द्वारा वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ नारेबाजी के बाद राज्यसभा की कार्यवाही भी 10 मिनट के लिए 11.20 बजे तक स्थगित कर दी गई। आज सदन में वक्फ जेपीसी रिपोर्ट पेश की जा रही थी लेकिन विपक्ष द्वारा जमकर नारेबाजी की गई।