यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा का रिजल्

UP Home Guard Result 2026 जारी, 41,424 पदों के लिए चयन प्रक्रिया तेज

UP Home guard Result Out News

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने होमगार्ड भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा देने वाले कैंडिडेट के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड ने होमगार्ड का परिणाम घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने अप्रैल में आयोजित परीक्षा दी थी, वे अब अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके साथ ही अगले चरण के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची भी जारी कर दी गई है।

बता दें कि यह भर्ती 41,424 पदों के लिए हो रही है। इसके लिए बड़ी संख्या में युवाओं ने आवेदन किया था। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया अभी खत्म नहीं हुई है। अब उन्हें दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल जांच जैसे अहम चरणों से गुजरना होगा।

रिजल्ट ऐसे करें चेक

उम्मीदवार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट लिंक खोल सकते हैं। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर स्कोरकार्ड डाउनलोड किया जा सकता है। भविष्य की प्रक्रिया के लिए स्कोरकार्ड की एक प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखना भी जरूरी रहेगा।

स्कोरकार्ड में किन जानकारियों पर रखें नजर

रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपना नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, प्राप्त अंक, क्वालिफाइंग स्टेटस और श्रेणी के अनुसार कटऑफ जरूर जांच लें। यदि किसी जानकारी में त्रुटि दिखाई देती है तो समय रहते संबंधित विभाग से संपर्क करना बेहतर रहेगा।

अब होगी फिजिकल और डॉक्यूमेंट जांच

लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को सबसे पहले डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) आयोजित होगी। पुरुष अभ्यर्थियों को 28 मिनट में 4.8 किलोमीटर और महिला अभ्यर्थियों को 16 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। इसके बाद शारीरिक मानक परीक्षण भी होगा।

भर्ती प्रक्रिया का अंतिम चरण

फिजिकल टेस्ट पूरा करने वाले उम्मीदवारों को मेडिकल परीक्षण से गुजरना होगा। सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद ही अंतिम मेरिट तैयार की जाएगी। इसी के आधार पर 41,424 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

तीन दिन चली थी परीक्षा

UP होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद 7 मई को प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई थी। अब रिजल्ट आने के साथ भर्ती प्रक्रिया अगले चरण में पहुंच गई है, जिसका इंतजार लाखों अभ्यर्थी कर रहे थे।