मध्यप्रदेश सरकार और भाजपा संगठन में तबादलों का दौर
MP SDM Transfer: MP में फिर तबादला एक्सप्रेस, SDM के तबादले, सूची जारी
MP SDM Transfer: मध्यप्रदेश सरकार और भाजपा संगठन में तबादलों का दौर बीते करीब एक महीने से जारी है। एमपी भाजपा में प्रदेश कार्यकारिणी समेत संगठन के प्रकोष्ठों में नियुक्तियां की जा रही है। तो वही प्रदेश में प्रशासनिक बदलाव की बयार भी जारी है। इसी कड़ी में राजधानी भोपाल में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए दो एसडीएम के तबादले किए गए है।
जारी तबादला सूची के अनुसार डिप्टी कलेक्टर आशुतोष शर्मा को गोविंदपुरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वही शिवांगी बघेल को बैरसिया में पदस्थ किया गया है। इससे पहले आशुतोष शर्मा बैरसिया SDM थे। अब उनकी जगह पर डिप्टी कलेक्टर शिवांगी बघेल बैरसिया एसडीएम पद की जिम्मेदारी संभालेंगी। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने दोनों एसडीएम को बदला है। आपको बता दें कि अशुतोष शर्मा बीते करीब 2 सालों से बैरसिया में पदस्थ थे।