भोपाल की ट्विशा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने आरोपी

ट्विशा शर्मा मौत मामले में बड़ा मोड़, आरोपी समर्थ सिंह 7 दिन की पुलिस रिमांड पर

भोपाल के चर्चित Twisha Sharma Death Case में शनिवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। भोपाल जिला अदालत ने आरोपी पति Samarth Singh को सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब पुलिस उससे लगातार पूछताछ करेगी और मामले से जुड़े कई अहम पहलुओं की जांच आगे बढ़ाएगी। इस केस ने पिछले कुछ दिनों में पूरे मध्य प्रदेश में काफी चर्चा बटोरी है। दरअसल, ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के बाद परिवार की ओर से दहेज हत्या समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। ऐसे में कोर्ट के इस फैसले को जांच के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

कोर्ट ने पासपोर्ट जब्त करने का भी दिया आदेश

शनिवार को आरोपी समर्थ सिंह को कड़ी सुरक्षा के बीच भोपाल जिला कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान मीडिया से बचाने के लिए पुलिस उसे पिछले गेट से अदालत के अंदर लेकर गई। यही नहीं, ट्विशा शर्मा के परिजनों की ओर से दिए गए आवेदन पर अदालत ने समर्थ सिंह का पासपोर्ट जब्त करने के भी आदेश दिए हैं। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि जांच एजेंसियां अब मामले को बेहद गंभीरता से देख रही हैं। फिलहाल पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपी से कई अहम सवाल पूछे जाएंगे, जिनमें घटना वाली रात की परिस्थितियां, परिवार के आरोप और फरारी के दौरान मिली मदद जैसे पहलू शामिल हैं।

जबलपुर में हिरासत, फिर भोपाल लाया गया आरोपी

भोपाल पुलिस के मुताबिक समर्थ सिंह जबलपुर कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था। हालांकि अदालत ने उसे सरेंडर की अनुमति नहीं दी। इसके बाद भोपाल पुलिस ने जबलपुर पुलिस की मदद से उसे हिरासत में ले लिया। भोपाल पुलिस कमिश्नर Sanjay Kumar ने बताया कि आरोपी को देर रात भोपाल लाया गया था। मेडिकल जांच और अन्य प्रक्रियाओं के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया।हालांकि अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या पूछताछ में मामले से जुड़े नए खुलासे सामने आएंगे? पुलिस का कहना है कि अगर फरारी के दौरान किसी ने आ रोपी की मदद की होगी, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।

CCTV फुटेज ने बढ़ाया सस्पेंस

इस मामले में एक नया CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसने जांच को और दिलचस्प बना दिया है। फुटेज में ट्विशा शर्मा एक ब्यूटी पार्लर में मेकअप करवाती नजर आ रही हैं। बताया जा रहा है कि यह पार्लर उनके ससुराल से करीब 100 मीटर दूरी पर था। वीडियो में ट्विशा सामान्य और शांत दिखाई दे रही हैं। पुलिस ने इस फुटेज को जब्त कर लिया है और अब इसकी बारीकी से जांच की जा रही है।  उधर, कटारा हिल्स स्थित उस घर की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जहां ट्विशा का शव मिला था। सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर लगातार बहस चल रही है और लोग निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।