प्रदेश

निलंबित तहसीलदार शत्रुघ्न चौहान ने ग्वालियर जिला न्यायालय में किया सरेंडर, महिला ने लगाया था रेप का आरोप

Tehsildar Shatrughan Chauhan surrenders : मध्यप्रदेश। दुष्कर्म के मामले में आरोपी तहसीलदार शत्रुघ्न चौहान ने ग्वालियर जिला न्यायालय में सरेंडर किया है। महिला ने शत्रुघ्न चौहान पर रेप का आरोप लगाया था। वह 6 माह से फरार था। पुलिस - प्रशासन द्वारा शत्रुघ्न चौहान पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। महिला का आरोप है कि, तहसीलदार शत्रुघ्न चौहान ने शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया।

शत्रुघ्न चौहान के खिलाफ 15 जनवरी 2025 को ग्वालियर के महिला थाने में केस दर्ज हुआ था। महिला द्वारा शत्रुघ्न चौहान पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। इसके बाद से ही शत्रुघ्न चौहान फरार था। पुलिस द्वारा शत्रुघ्न चौहान पर इनाम घोषित किया गया था लेकिन उसने अब महीनों बाद सरेंडर कर दिया है।

शत्रुघ्न चौहान इस समय निलंबित हैं। उन्हें कलेक्टर ने मार्च 2025 में तहसीलदार के पद से निलंबित कर दिया था। अपने बचाव के लिए शत्रुघ्न चौहान ने कई जमानत याचिका लगाई थी लेकिन अदालत द्वारा सभी याचिकाएं खारिज कर दी गई। जब शत्रुघ्न चौहान को पता चल गया कि, उसके पास बचने का कोई रास्ता नहीं है तो उसने ग्वालियर जिला न्यायालय में सरेंडर कर दिया।

सरेंडर करने मुस्कुराता हुआ आया शत्रुघ्न चौहान

रेप का आरोपी निलंबित तहसीलदार शत्रुघ्न चौहान सरेंडर करने के लिए मुस्कुराता हुआ अदालत आया। जब उससे सवाल किया गया तो उसने हसते हुए अपने मुंह पर उंगली रख ली। गौरतलब है कि, पीड़ित महिला ने खुद को आरोपी की चौथी पत्नी बताया था। उसने यह भी कहा था कि, उसको शत्रुघ्न चौहान से बच्चा भी है।

महिला ने खुलासा किया था कि, सालों तक शत्रुघ्न चौहान ने उसे अपनी पत्नी की तरह रखा लेकिन शादी नहीं की। झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने यह तक कहा था कि, शत्रुघ्न चौहान को पकड़ने वाले को वो 50 हजार रुपए देगी।