इंदौर में एसआईआर में नो मैपिंग और तार्किक त्रुटि स

इंदौर मेंSIR : सुनवाई बाद 5108 मतदाता अपात्र, अब नाम हटेंगे

SIR In Indore

इंदौरः मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) के तहत नो मैपिंग और तार्किक त्रुटि वाले मतदाताओं की सुनवाई पूरी कर ली गई है। जांच के बाद 5 हजार से अधिक मतदाता अपात्र पाए गए हैं, जिनके नाम अंतिम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे। साथ ही 551 ऐसे मतदाता भी मिले हैं, जो अन्य जिलों में स्थानांतरित हो चुके हैं। इनके नाम भी सूची से विलोपित होंगे।

6.78 लाख को नोटिस, 5 हजार से अधिक अपात्र

जिले में कुल 6,78,748 मतदाताओं को नोटिस जारी कर सुनवाई की गई। इनमें से 6,73,640 मतदाताओं की जानकारी सही पाई गई और पोर्टल पर अपडेट कर दी गई। वहीं 5108 मतदाता अपात्र घोषित किए गए हैं।

अंतिम सूची में 24.14 लाख नाम शामिल

सुनवाई और संशोधन प्रक्रिया के बाद अंतिम मतदाता सूची में 24,14,512 मतदाताओं के नाम शामिल किए जाएंगे। इससे पहले 4 नवंबर से 18 दिसंबर 2025 तक 28.67 लाख मतदाताओं के गणना पत्र भरवाए गए थे।

इस दौरान 24,20,171 मतदाता फार्म भरकर सामने आए थे, जिन्हें प्रारंभिक सूची में शामिल किया गया। वहीं 4.47 हजार नाम प्रारंभिक सूची से हटाए गए थे।

नो मैपिंग और तार्किक त्रुटि के मामले

फार्म जमा करने वाले 24.20 लाख मतदाताओं में से 1,33,706 मतदाता ‘नो मैपिंग’ श्रेणी में थे, जिनकी 2003 की सूची से मैपिंग नहीं हो सकी थी। इसके अलावा 5,79,265 मतदाता तार्किक त्रुटि श्रेणी में थे, जिनके नाम या जन्मतिथि में गड़बड़ी पाई गई।

सुनवाई के बाद की स्थिति

6,78,748 मतदाताओं को नोटिस देकर सुनवाई। इसमें से 6,73,640 मतदाताओं की जानकारी सही पाई गई। जबकि 5,108 मतदाता अपात्र घोषित किए गए।

प्रारंभिक सूची का ब्यौरा

24,20,171 मतदाता प्रारंभिक सूची में शामिल

6,78,748 मामलों की सुनवाई

33,701 मतदाताओं का सुधार बीएलओ द्वारा

17,07,171 मतदाता पहले ही अपलोड

551 मतदाता अन्य स्थानों पर स्थानांतरित

विधानसभा वार अपात्र मतदाता 

शहर के देपालपुर में 168, इंदौर-1 – 900 , इंदौर-2 – 192, इंदौर-3 – 630,इंदौर-4 – 580, इंदौर-5 – 979, महू – 148, राऊ – 565, सांवेर – 946 कुल – 5108।