बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विवेक शर

Barkatullah University: बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के कुलगुरु विवेक शर्मा का इस्तीफा स्वीकार

Barkatullah University: बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के कुलगुरु विवेक शर्मा का इस्तीफा स्वीकार

Barkatullah University: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विवेक शर्मा का इस्तीफा राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने स्वीकार कर लिया गया है। कुलगुरु का पद रिक्त होने के बाद अब विश्वविद्यालय में नए कुलगुरु की नियुक्ति को लेकर सुगबुगाहट तेज़ हो गई है।

राज्यपाल ने स्वीकार किया इस्तीफा

बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. विवेक शर्मा ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था, जिसे राज्यपाल ने औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया है। उनके इस्तीफे की स्वीकृति के बाद विश्वविद्यालय में हलचल बढ़ गई है और विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से चलाने के लिए अंतरिम व्यवस्था या फिर नए कुलगुरु की प्रक्रिया पर मंथन शुरू हो गया है।

नए कुलगुरु की तलाश तेज़

कुलगुरु का पद खाली होते ही नए कुलगुरु के चयन और नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की संभावना है। माना जा रहा है कि नए कुलगुरु की नियुक्ति होने तक विश्वविद्यालय के कार्य प्रभावित नही हो, इसके लिए किसी वरिष्ठ प्रोफेसर या अन्य विश्वविद्यालय के कुलपति को प्रभार दिया जा सकता है।