MP Police Transfer: MP पुलिस में फेरबदल, 14 निरीक्षक और उप निरीक्षकों के तबादले
MP Police Transfer: भारत निर्वाचन आयोग की स्वीकृति मिलने के बाद मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने 26 जुलाई को पुलिस विभाग में एक फेरबदल किया है। पुलिस महानिदेशक की ओर से जारी आदेश के तहत 14 निरीक्षक और उप निरीक्षकों के अस्थायी तबादले किए गए हैं।पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य के 14 निरीक्षकों और उप निरीक्षकों को प्रशासनिक आधार पर अस्थाई रूप से नवीन पदस्थापना स्थानों पर भेजा गया है।
तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि स्थानांतरण सूची में शामिल सभी पुलिस अधिकारी बिना किसी देरी के अपनी नवीन पदस्थापना स्थल पर पहुंचकर प्रभार ग्रहण करें। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और अनुमोदन के बाद ही पीएचक्यू द्वारा यह सूची जारी की गई है।
इनके हुए तबादले
केहरी परिहार निरीक्षक, थाना प्रभारी अजाक, जिला दतिया का पुलिस मुख्यालय भोपाल तबादला मेलीराम उईके निरीक्षक, अअवि, पुमु, भोपाल का थाना प्रभारी अजाक, जिला दतिया तबादला अमित ओसारे उप निरीक्षक, थाना सिविल लाईन, दतिया का पुलिस मुख्यालय भोपाल तबादला भोजराम भगत उप निरीक्षक, जिला अशोकनगर का थाना सिविल लाईन, दतिया तबादला नीरज कुमार उप निरीक्षक, थाना बड़ौनी, जिला दतिया का पुलिस मुख्यालय, भोपाल तबादला कौशलेन्द्र सिंह गुर्जर उप निरीक्षक, जिला भिण्ड का थाना बड़ौनी जिला दतिया तबादला रचना माहौर उप निरीक्षक, थाना प्रभारी, जिगना, जिला दतिया का पुलिस मुख्यालय, भोपाल तबादला राजीव बिरथरे उप निरीक्षक, जिला ग्वालियर थाना प्रभारी, जिगना का जिला दतिया तबादला अर्चना पाल उप निरीक्षक, थाना गोराघाट, जिला दतिया का पुलिस मुख्यालय, भोपाल तबादला बलराम मांझी उप निरीक्षक, जिला ग्वालियर का थाना गोराघाट जिला दतिया तबादला भूपेन्द्र सिंह जाट उप निरीक्षक, थाना प्रभारी, धीरपुरा, जिला दतिया का पुलिस मुख्यालय, भोपाल तबादला भुवनेश शर्मा उप निरीक्षक, जिला अशोकनगर का थाना प्रभारी धीरपुरा जिला दतिया तबादला हरिओम शर्मा उप निरीक्षक, थाना बड़ौनी, जिला दतिया का पुलिस मुख्यालय, भोपाल तबादला हरिकेश बघेल उप निरीक्षक, जिला ग्वालियर का थाना बड़ौनी, जिला दतिया तबादला