NEET 2026 परीक्षा के लिए रेलवे ने इंदौर-भोपाल-रतला

NEET 2026 परीक्षार्थियों के लिए खुशखबरी: इंदौर-भोपाल-रतलाम स्पेशल ट्रेन चलेगी, 20 जून को एक ट्रिप का संचालन

भोपाल। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-2026) में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने इंदौर, रतलाम, उज्जैन और मध्य प्रदेश के अन्य शहरों से भोपाल आने वाले अभ्यर्थियों हेतु विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन 20 जून 2026 को एक ट्रिप के लिए संचालित की जाएगी, जिससे परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में आसानी होगी।

20 जून को चलेगी इंदौर-भोपाल स्पेशल ट्रेन

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 09354 इंदौर-भोपाल स्पेशल ट्रेन 20 जून 2026 को संचालित होगी। ट्रेन इंदौर स्टेशन से सुबह 11:25 बजे रवाना होकर विभिन्न स्टेशनों पर निर्धारित समयानुसार पहुंचेगी।

प्रमुख स्टेशनों पर आगमन समय

स्टेशन समय
इंदौर 11:25 बजे (प्रस्थान)
फतेहाबाद 12:00 बजे
बड़नगर 12:42 बजे
रतलाम 1:30 बजे
नागदा 2:23 बजे
उज्जैन 3:25 बजे
मक्सी 4:30 बजे
शुजालपुर 5:21 बजे
सीहोर 6:00 बजे
संत हिरदाराम नगर 6:38 बजे
भोपाल 7:00 बजे

वापसी में भोपाल से रतलाम तक विशेष सेवा

गाड़ी संख्या 09353 भोपाल-रतलाम स्पेशल ट्रेन 20 जून की शाम भोपाल से रवाना होगी।

वापसी ट्रेन का समय

स्टेशन समय
भोपाल 7:40 बजे शाम (प्रस्थान)
संत हिरदाराम नगर 8:08 बजे
सीहोर 8:34 बजे
शुजालपुर 8:59 बजे
मक्सी 9:59 बजे
उज्जैन 11:05 बजे
नागदा 12:05 बजे रात
रतलाम 12:55 बजे रात

ट्रेन में होंगे 17 कोच

रेलवे ने अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए इस स्पेशल ट्रेन में कुल 17 कोच लगाए हैं, जिनमें 13 स्लीपर कोच,2 सामान्य श्रेणी (जनरल) कोच,2 एसएलआर/डी कोच शामिल रहेंगे।

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे का निर्णय

रेलवे अधिकारियों के अनुसार NEET-2026 में शामिल होने वाले छात्रों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यह विशेष व्यवस्था की गई है। इससे इंदौर, रतलाम, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर और आसपास के क्षेत्रों से भोपाल आने वाले विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे इस विशेष ट्रेन सेवा का अधिकतम लाभ उठाएं और समय रहते अपनी यात्रा की योजना बनाएं।