स्कूल शिक्षा विभाग : 90 फीसदी से कम उपस्थिति वाले शिक्षक तबादला नीति से बाहर
भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग की नई ट्रांसफर पॉलिसी में केवल अब उन्हीं शिक्षकों के तबादले होंगे, जिनकी करीब 90 फीसदी से अधिक ई-अटेंडेंस लगी है। जिन शिक्षकों की ई-अटेंडेंस 90 प्रतिशत से कम दर्ज है, उनके तबादले नहीं होंगे। नई तबादला नीति की जानकारी बुधवार को डीपीआई में स्कूल शिक्षा विभाग ने वीडियो कांफ्रेस लेकर अधिकारियों को दी।
इसमें सभी सीनियर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 90 फीसदी से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षकों का डेटा एजुकेशन पोर्टल पर तुरंत अपडेट की जाए। साथ ही, संविलियन सेवा अवधि 3 साल पूरे नहीं करने वाले शिक्षकों की भी जानकारी अपडेट करें।
अप्रैल तक की उपस्थिति को बनाया आधार
अधिकारियों ने स्पष्ट किया हैं कि मई और जून के पहले सप्ताह में शिक्षकों का ग्रीष्मकालीन अवकाश होने से तबादले के लिए अप्रैल तक के आंकड़ों को आधार माना जाएगी। इसी आधार पर पात्र शिक्षकों को तय की जाएं। इस संबंध में जिला और संकूल स्तर पर आदेश जारी किए गए हैं। इसमें केवल जनगणना में लगे 58 हजार शिक्षकों को होल्ड में रखा गया है यानि इनके तबादले फरवरी 2027 तक नहीं होंगे।
शिक्षकों की एजुकेशन पोर्टल पर होगी एंट्री
लोक शिक्षण आयुक्त कार्यालय से जारी निर्देशों के मुताबिक एक जून तक एजुेकशन पोर्टल 3.0 पर सभी शिक्षकों विवरण मंगाया गया है। इसमें जनगणना ड्यूटी में लगे शिक्षकों की भी जानकारी भी मांगी गई है। स्कूल शिक्षा विभाग से हर स्कूल में कार्यरत एक-एक शिक्षक का ब्योरा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश हैं।