MP में SIR पूरा, भोपाल में 3.80 लाख नाम कटे, 21 को अंतिम सूची
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल जिले की सातों विधानसभा में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) का काम खत्म हो गया है। अब 21 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होना है। दिसबंर में एसआईआर सर्वे खत्म होने के बाद दावा-आपत्ति मंगाए गए थे। अब फाइनल लिस्ट जारी करने की डेट भी नजदीक आ रही है।
बता दें कि प्रदेश में 50 दिनों तक चले इस अभियान में जिन वोटरों के दस्तावेज सही नहीं मिले, उनके नाम कट गए हैं। सबसे अधिक 3.50 लाख वोटरों के नाम गोविंदपुरा और नरेला से कटे हैं। इन दोनों विधानसभा में कई ऐसे वोटर भी मिले, जो दावा- आपत्ति के लिए लगाए जांच शिविर में दस्तावेज लेकर भी नहीं पहुंचे।
20 साल बाद हुए सर्वे में साफ हुई तस्वीर
लगभग 20 साल के बाद हुए मध्यप्रदेश में हुए एसआईआर सर्वे में भोपाल की वास्तविक वोटर संख्या की तस्वीर साफ हो गई है। 27 अक्टूबर 2025 की स्थिति में भोपाल जिले के सातों विधानसभा में एसआईआर का काम हुआ। ये विधानसभा सीटें बैरसिया, भोपाल उत्तर, मध्य, दक्षिण- पश्चिम, गोविंदपुरा, हुजूर और नरेला शामिल हैं।
यहां एसआईआर से पहले कुल मतदाता 21 लाख 25 हजार 908 थी, जो 14 फरवरी को घटकर 17 लाख 45 हजार 552 हो गई है। इस तरह 21 फरवरी को जारी होने वाली मतदाता सूची से 3 लाख 80 हजार 357 मतदाता कम हो जाएंगे।
जिले में मतदाताओं की पहले और बाद की स्थिति
| विधानसभा |
पूर्व संख्या (अक्टूबर 25) |
अब रहेगी ये संख्या (फरवरी 26) |
| 1. बैरसिया | 253919 | 245030 |
| 2. भोपाल उत्तर | 249708 | 205614 |
| 3. नरेला | 354854 | 283937 |
| 4. भोपाल दक्षिण- पश्चिम | 234139 | 172624 |
| 5. भोपाल मध्य | 244245 | 181285 |
| 6. गोविंदपुरा | 401909 | 320766 |
| 7. हुजूर | 387134 | 336296 |
| कुल | 2125908 | 1745552 |