मध्यप्रदेश में रविवार को होने वाली रि-नीट परीक्षा

NEET री एग्जाम: हर केंद्र पर लगे जैमर और कैमरा, डॉक्टर तैनात, CRPF की निगरानी में पहुंचेंगे प्रश्नपत्र

NEET Reexam Updates

भोपाल। मध्यप्रदेश में एनटीए की आयोजित रि-नीट परीक्षा रविवार को 30 जिलों में विशेष सुरक्षा के साथ होगी। परीक्षा को लेकर मध्यप्रदेश हाई अलर्ट पर है। राजधानी के 32 केद्रों पर कैमरे और जैमर लगाए गए हैं। हर केद्रों पर कंमाडों समेत स्थानीय पुलिस गार्ड तैनात रहेंगे। हरेक केंद्र पर शासकीय डॉक्टर रहेंगे। हरेक परीक्षा केंद्र के बाहर बड़ी घड़ी लगाई जा रही है, ताकि मिनट-टू- मिनट तैयारियों पर नजर रखा सकें। प्रश्नपत्र  मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा की तैयारियों को लेकर शनिवार को रिहर्सल होगी। पुन: परीक्षा के लिए कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्र तक सीआरपीएफ प्रश्न पत्र पहुंचाएगी।

बताया जाता है कि केंद्र सरकार बड़ी सतर्कता के साथ एनटीए के माध्यम से इस परीक्षा को राज्य सरकारों के गृह विभाग के माध्यम से संचालित कर रही है। प्रदेश के 30 जिलों में 283 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 1 लाख 18 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। 

रविवार को सोशल मीडिया पर रहेगी कमांडो की नजर

मध्यप्रदेश के गृह विभाग ने नीट परीक्षा के दौरान पूरे दिन सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखेगी। अलग-अलग एप और साइट्स पर नजर रखने के लिए प्रदेश में 44 साइबर कमांडो तैनात किए गए हैं, जो हर सोशल मीडिया पर नीट परीक्षा को लेकर जारी होने वाले खबरों पर नजर रखेगी। सोशल मीडिया पर कोई अफवाह या दुष्प्रचार वायरल हुआ, तो तुरंत संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

परीक्षा के लिए ये की खास व्यवस्थाएं

- रि-नीट परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक परीक्षा होगी। भोपाल में 32 केद्रों पर 13 हजार 774 स्टूडेंट्स परीक्षा देंगे। - हर केंद्र पर डॉक्टर तैनात रहेंगे। किसी की तबीयत बिगड़ी, तो डॉक्टर वहीं मिलेंगे। स्टूडेंट्स के लिए हर सेंटर के बाहर एक बड़ी घड़ी लगाई जाएगी। - परीक्षा केंद्रों पर दो-स्तरीय सुरक्षा मुख्य प्रवेश द्वार और अंदर पुलिस बल की तैनाती रहेगी।  - लड़कियों की जांच के लिए अलग से फ्रिस्किं तलाशी व्यवस्था की जाएगी।  - बिजली सप्लाई बाधित न हो, इसलिए जनरेटर उपलब्ध रहेंगे। केंद्रों में शौचालय और क्लॉक रूम की सुविधा हैं।  - अभिभावकों के लिए केंद्र के बाहर टेंट लगाए जाएंगे, ताकि उन्हें धूप और बारिश से राहत मिल सके।  - नीट परीक्षा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मध्यप्रदेश स्टेट साइबर मुख्यालय से 24 घंटे निगरानी रखी रही है।  - कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्र तक सीआरपीएफ प्रश्न पत्र को पहुंचाएगी। जिले के अफसर इसको लेकर मॉनिटरिंग करेंगे। - मध्यप्रदेश गृह विभाग ने एडवाइजरी जारी कर दी है। कोई मदद हो या समस्या हो तो, नीट छात्र राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन-1930 और भोपाल साइबर क्राइम 9479990636 पर कॉल कर सकते हैं।

ये रहेंगे परीक्षा केंद्र

नीट परीक्षा को लेकर प्रदेश में इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, सागर, छिंदवाड़ा, बैतूल, भिंड, बालाघाट, अशोकनगर, छतरपुर, रतलाम, बड़वानी, खरगौन, धार, खंडवा, नर्मदापुरम्, दमोह, दतिया, देवास, गुना, मंदसौर, मुरैना, नीमच, राजगढ़, सिंगरौली, विदिशा और सतना परीक्षा केंद्र रहेंगे। सर्वाधिक परीक्षा केंद्र इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर शहर में बनाए गए हैं। 

इनका कहना है...

रि-नीट परीक्षा को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। परीक्षा निष्पक्षता और पूरी पारदर्शिता के साथ संचालित हो। इसके लिए परीक्षा के 72 घंटे पहले से ही विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। इसके लिए निर्देश दिए गए हैं। एनके अहिरवार, डीईओ व परीक्षा नोडल अधिकारी भोपाल।