मध्यप्रदेश पुलिस भर्ती में सफल अभ्यर्थियों की शारी

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में होगी पुलिस की शारीरिक दक्षता परीक्षा, ESB ने शुरू की तैयारी

भोपाल। पुलिस विभाग में कम्प्यूटर के 89 पदों पर प्रधान आरक्षक एवं सहायक उप निरीक्षक की भर्ती होनी है। इसके लिए 7 से 9 जून तक भोपाल और जबलपुर में शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई है। उक्त भर्ती मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ईएसबी कर रही है। भोपाल में ये परीक्षा लाल परेड ग्राउंड पर होगी।

ईएसबी के अनुसार प्रधान आरक्षक एवं सहायक उप निरीक्षक की भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा 24-25 मार्च को हुई थी। इसके परिणाम 08 मई को वेबसाइट पर घोषित किया जा चुका है। अब सफल उम्मीदवार की अगले चरण के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों की 800 मीटर दौड़ एवं दस्तावेजों का परीक्षण भोपाल में लाल परेड ग्राउंड, जहांगीराबाद तथा जबलपुर के परेड ग्राउंड, 6 वीं वाहिनी विसबल, रांझी में 07 जून से 09 जून तक होगा।

सहायक पुलिस महानिरीक्षक चयन/भर्ती गोपाल सिंह धाकड़ ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा में सफल उम्मीदवार म.प्र.कर्मचारी चयन मंडल की वेबसाइट से अपना सूचना पत्र डाउनलोड कर निर्धारित शारीरिक प्रवीणता परीक्षा स्थल पर पहुंचे। सभी उम्मीदवारों को उनकी निर्धारित दिनांक को ही पहुंचना आवश्यक है। उम्मीदवार को शारीरिक प्रवीणता के लिये जो दिनांक व स्थान सूचित किया जा रहा है, उस दिनांक व स्थान में कोई परिवर्तन नहीं किया जायेगा।

विभिन्न चरणों में होगी ये परीक्षा

धाकड़ ने बताया कि शारीरिक दक्षता चयन के विभिन्न चरणों में आधार ई-केवायसी सत्यापन कराया जाएगा। अत: अभ्यर्थी अपना आधार कार्ड साथ लेकर आएं। अभ्यर्थी सुनिश्चित करें कि उनका आधार नम्बर उनके लॉक न कर दिया गया हो। दस्तावेज परीक्षण के लिए उम्मीदवारों को समस्त मूल आवश्यक प्रमाण-पत्र एवं उनकी स्वयं प्रमाणित छायाप्रति साथ लेकर उपस्थित होना अनिवार्य है।