MP Congress: क्या MP कांग्रेस का ये विधायक छोड़ने जा रहा पार्टी? खोला मोर्चा
MP Congress: मध्यप्रदेश की सियासत से एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश कांग्रेस के अंदर एक बड़े विस्फोट होने की सुगबुगाहट होने की आश्ंका जताई जाने लगी है। प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी और असंतोष से जुड़ा एक बड़ा बयान आने से प्रदेश कांग्रेस में भूचाल आ गया है। दरसअल, यह विस्फोट सुसनेर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक भेरू सिंह परिहार ने किया है। उनके एक बयान से संकेत मिले है कि वे कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह सकते है। हालांकि हम इसकी पूरी तरह से पुष्टि नहीं करते है।
कांग्रेस विधायक का बयान
दरअसल, कांग्रेस विधायक भेरू सिंह परिहार ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा है कि कांग्रेस के कुछ बड़े नेता खुद ही नहीं चाहते कि मध्य प्रदेश में पार्टी कभी सत्ता में वापस आए। उन्होंने दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पार्टी के अंदर ऐसे ही हालात बने रहे तो वे भविष्य में कांग्रेस छोड़ने जैसे बड़े कदम पर विचार करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। कांग्रेस विधायक के इस बयान से पार्टी में भूचाल आ गया है।
बयान पर जिला अध्यक्ष की नसीहत
कांग्रेस विधायक के इस बागी रुख के बाद कांग्रेस डैमेज कंट्रोल में जुट गई है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजयलक्ष्मी तंवर ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कांग्रेस एक अनुशासित दल है। यदि किसी विधायक या पदाधिकारी को नेताओं से कोई भी शिकायत है, तो उसे मीडिया या सार्वजनिक मंचों पर बयानबाजी करने के बजाय पार्टी के फोरम पर अपनी बात रखनी चाहिए। उन्होंने साफ किया है कि अनुशासन से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी मामलों को बंद कमरे में बैठकर आपसी सहमति से सुलझाया जाना चाहिए, क्योंकि सार्वजनिक बयानों से पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचता है।
अब देखना होगा की क्या कांग्रेस संगठन कांग्रेस विधायक पर कोई बड़ी कार्रवाई करता है या विधायक के बयान को गंभीरता से लेकर मसले पर चर्चा करता है? या फिर कांग्रेस विधायक पाला बदलने के लिए मजबूर होते हैं यह देखना दिलचस्प होगा।