मुख्यमंत्री मजरा टोला सड़क योजना को मंजूरी, तुअर दाल पर मंडी टैक्स माफ
MP Cabinet Decision : मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजवर्गीय ने महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी दी।
मंत्री कैलाश विजवर्गीय ने बताया कि, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 11 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने और देश की आर्थिक,सामाजिक, सांस्कृतिक प्रगति के लिए आज कैबिनेट में प्रस्ताव पारित कर बधाई दी गई।
कैबिनेट के महत्वपूर्ण निर्णय :
- बैठक में मुख्यमंत्री मजरा टोला सड़क योजना को मंजूरी दी गई है। इसका लाभ दूरस्थ अंचल में रहने वाले जनजातीय समुदाय को विशेष रूप से मिलेगा। यह योजना राज्य के दूरस्थ और छोटे गांवों को मुख्य सड़कों से जोड़ने के उद्देश्य से बनाई गई है। इसके तहत 30,900 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जिस पर ₹21,630 करोड़ खर्च होंगे।
- आयातित तुअर दाल पर मंडी टैक्स पूर्णतः माफ होगा।
- मध्यप्रदेश के प्रत्येक जिले में विकास सलाहकार समिति बनेगी।
- झाबुआ, सिंगरौली, देवास और नर्मदापुरम में वर्किंग वूमेन हॉस्टल को स्वीकृति मिली है।