एमपी बोर्ड की 10वीं-12वीं की दूसरी परीक्षा 7 मई से

मई में 10-12 वीं बोर्ड की दूसरी परीक्षाएं, समय सारिणी जारी, 7 मई से होगी मुख्य परीक्षाएं

mp board Exam new date

भोपाल। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद कक्षा 10 -12 वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरना शुरू हो गया है। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 7 मई से शुरू होंगी। इसके साथ ही इन्हीं कक्षाओं की प्रायोगिक परीक्षाएं भी आवंटित केंद्रों पर होगी। माशिमं ने दोनों कक्षाओं समय सारिणी घोषित कर दी है। 

जारी कार्यक्रम के अनुसार 10 वीं की द्वितीय बोर्ड 7 से 19 मई और 12 वीं की 7 से 25 मई तक परीक्षाएं चलेंगी। दोनों परीक्षाएं  सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। माशिमं सचिव परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र अप्रैल अंत या मई के पहले हफ्ते में जारी किए जा सकते हैं। जिन विद्यार्थियों के प्रायोगिक विषय हैं, उनकी प्रायोगिक परीक्षाएं भी 7 से 25 मई के बीच आवंटित केंद्रों पर होगी।

ये बच्चे दे सकते हैं द्वितीय बोर्ड परीक्षा

मध्य प्रदेश बोर्ड ने पिछले वर्ष 2025 से 10 और 12 वीं के लिए द्वितीय परीक्षा प्रणाली लागू की है। इस परीक्षा का उद्देश्य उन छात्रों की मदद करना है, जो पहली मुख्य परीक्षा में असफल रहे हैं या जो अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं हैं या अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं। 

इतना लगेगा शुल्क

छात्र एमपी ऑनलाइन के माध्यम से अपना फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए एक निश्चित शुल्क निर्धारित किया गया है, जो प्रति विषय के अनुसार देय होता है। इसमें एक विषय के लिए 500 रुपये, 2 विषयों के लिए 1000 रुपये, 3 या 4 विषयों के लिए 1500 रुपये और 4 से अधिक विषयों के लिए 2000 रुपये शुल्क देना होता है। ध्यान रहे प्रथम परीक्षा में लिए गए विषयों में कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा।

ये है समय सारिणी

कक्षा 12 वीं 7 मई- बायोटेक्नोलॉजी, गायन वादन, तबला पखावज, 8 मई- हिंदी, 9 मई- रसायन, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, एलिमेंट ऑफ साइंस एंड मैथेमेटिक्स, ड्राइंग एवं पेंटिंग, गृह प्रबंध पोषण व वस्त्र विज्ञान, 11 मई- एनएसक्यूएफ के विषय, शारीरिक शिक्षा, एआई, 12 मई- भौतिक शास्त्र/अर्थशास्त्र/एनिमल हस्बैंडरी/विज्ञान के तत्व/भारतीय कला का इतिहास,13 मई - भूगोल/ क्रॉप प्रोडक्शन/ स्टिल लाइफ एंड डिजाइन/ विज्ञान एवं स्वास्थ्य, 14 मई - कृषि/होम साइंस/ एकाउंटेंसी, 15 मई - संस्कृत, 16 मई - अंग्रेजी, 18 मई - बायोलॉजी, 19 मई - ड्राइंग एंड डिजाइन, 20 मई-समाजशास्त्र, 21 मई- गणित/ मनोविज्ञान, 22 मई -इंफारमेटिक प्रैक्टिसेस, 23 मई -उर्दू/ मराठी, 25 मई- राजनीति शास्त्र। कक्षा 10 वीं 7 मई- हिंदी। 8 मई- मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी, चित्रकला, गायन, वादन, तबला, पखावज, कंप्यूटर। 9 मई-उर्दू, 11 मई- गणित (स्टैंडर्ड व बेसिक),12 मई-एनएसक्यूएफ के विषय, 13 मई-संस्कृत, 14 मई-सामाजिक विज्ञान, 16 मई विज्ञान, 19 मई-अंग्रेजी।