मध्यप्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में 36 पदाधिका

एमपी भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में 36 नई नियुक्तियां, संगठन को मजबूत करने पर फोकस

मध्यप्रदेश भाजपा ने संगठन विस्तार की दिशा में एक और अहम कदम उठाया है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा में 36 पदाधिकारियों की नियुक्ति कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति अपनाई गई है।

भोपाल में जारी आदेश के अनुसार, प्रदेशाध्यक्ष की सहमति से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है। इस सूची में विभिन्न जिलों के 36 नेताओं को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए हैं।

जारी सूची के मुताबिक, जमना सेन, प्रकाश राठौर, संजय यादव, रणजीत सिंह सोंधिया, सुरजीत सिंह चौहान, उदय प्रताप सिंह, राम पटेल और सुरेन्द्र यादव सहित कई नेताओं को उपाध्यक्ष बनाया गया है। महामंत्री पद पर रविन्द्र लोधी और नरेन्द्र राठौर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मंत्री पद पर अतीत पवार, अनिल मण्डावरा, बलवंत भाटी, अनुप कुशवाह, राजेश चौहान, जंडेल सिंह गुर्जर, बबलू गोड़ और मोहित वर्मा को नियुक्त किया गया है। अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियों में धीरज पाटीदार को कोषाध्यक्ष और शक्ति लक्षकार को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

नीति एवं शोध विभाग की जिम्मेदारी संतोष पाटिल को दी गई है, जबकि रविन्द्र किरार और राधेश्याम पचवारिया को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। कार्यालय मंत्री के रूप में रामबाबू यादव और सह कार्यालय मंत्री के रूप में जितेन्द्र चन्द्रवंशी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मीडिया विभाग में अनुज पाटकर को प्रभारी बनाया गया है, जबकि सुनील कुमार साहू और सुशील राय को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। प्रशिक्षण प्रभारी के रूप में निलेश कौशल और सह प्रभारी के रूप में जयकिशोर चौधरी को नियुक्त किया गया है।

शासन की योजनाओं के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी हेमन्त महाला को दी गई है, जबकि आशिष सोनी सह प्रभारी के रूप में कार्य करेंगे। आईटी सेल की कमान शैलेन्द्र गुर्जर को सौंपी गई है, जबकि जितु यादव और ऋषि यादव को सह प्रभारी बनाया गया है। “मन की बात” कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी के रूप में धनेश धनंजय को जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा संगठन की इन नियुक्तियों को आगामी चुनावी तैयारियों और संगठन विस्तार के लिहाज से अहम माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि नए पदाधिकारी अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक सक्रिय बनाएंगे।