महाराष्ट्र में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की हत्या कर

ऑटो वाले से इश्क, बक्से में मिली सड़ती लाश… लाखों फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर का दर्दनाक अंत

महाराष्ट्र। सोशल मीडिया पर रील्स बनाकर पहचान बनाने वाली 33 साल की युवती की कहानी का ऐसा अंत होगा, किसी ने सोचा भी नहीं था। शादीशुदा ऑटो चालक से प्यार, घर छोड़कर साथ रहना और फिर अचानक गायब होना… चार दिन बाद उसकी लाश पानी की टंकी से बरामद हुई तो इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी समीर को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में जो सामने आया, वह चौंकाने वाला है।

प्यार, शादी और छुपाया गया सच

 शिया (बदला हुआ नाम) गोंदिया की रहने वाली थी और इंस्टाग्राम पर एक्टिव थी। रील्स के जरिए उसकी पहचान बनी थी और उसके हजारों फॉलोअर्स थे। इसी दौरान उसकी मुलाकात मध्य प्रदेश के रहने वाले समीर से हुई। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली। कुछ महीनों बाद शिया अपना घर छोड़कर समीर के पास आ गई। दोनों ने शादी कर ली। लेकिन शादी के बाद उसे पता चला कि समीर पहले से शादीशुदा है। यही नहीं, वह अपनी पहली पत्नी के साथ ही उसी घर में रहता था। पड़ोसियों को बताया गया कि शिया उसकी साली है। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था, और तनाव बढ़ता जा रहा था। 

height=220

झगड़ा इतना बढ़ा कि जान चली गई

बताया जा रहा है कि 9-10 फरवरी के आसपास दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ। इस बार मामला इतना बढ़ गया कि समीर ने कथित तौर पर शिया का गला घोंट दिया। बाद में उसने अपने भाई, बहन और माँ की मदद से सबूत मिटा दिए। उसने शव को एक लोहे के बक्से में रखा और एक खाली खेत में बने सेप्टिक टैंक में फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक, उसने लाश को लोहे के बक्से में रखा और घर से कुछ दूरी पर बनी पानी की टंकी में फेंक दिया। बक्सा पहली पत्नी को दहेज में मिला था।

तीन दिन बाद खुला राज

12 फरवरी को स्थानीय लोगों ने पानी की टंकी में संदिग्ध पेटी देखी। शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई। जब टंकी को बाहर निकालकर खोला गया, तो अंदर महिला का शव मिला। कई दिन बीत जाने के कारण शव से बदबू आ रही थी। हाथ पर बने ‘दीप’ नाम के टैटू से उसकी पहचान हुई। इसके बाद पुलिस ने समीर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। 

सोशल मीडिया स्टार से सनसनीखेज हत्या तक

शरीर पर बने टैटू से शव की पहचान सिया के रूप में हुई। आरोपी समीर फरार हो गया। पुलिस ने सबूत नष्ट करने और शव छिपाने में मदद करने के आरोप में समीर की मां, बहन और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस समीर की पत्नी पर भी नजर रख रही है। पुलिस का यह भी कहना है कि सिया की पहले तीन बार शादी हो चुकी थी।