जबलपुर-उज्जैन-भोपाल में पुलिसकर्मियों ने मनाई होली, डीजीपी समेत आला अधिकारी भी झूमे
भोपाल। होली 72 घंटे की ड्यूटी के बाद प्रदेश में पुलिसकर्मियों ने होली मिलन समारोह हुआ, गुरुवार भोपाल के नेहरू नगर पुलिस परेड ग्राउंड में होली का रंग-बिरंगा माहौल देखने को मिला। पुलिस मिलन समारोह में डीजीपी कैलाश मकवाना, पुलिस कमिश्नर संजय कुमार और कई वरिष्ठ अफसरों के साथ जवान भी मौजूद थे। जैसे ही डीजे पर होली के गीत बजने लगे, अफसरों और कर्मचारियों ने खुद को रोक नहीं पाए, फिल्मी धुनों पर झूमते हुए पूरे ग्राउंड को रंगों से भर दिया।
परंपरा के मुताबिक पुलिस लाइन में हर साल होली मिलन समारोह आयोजित किया जाता है। इस बार भी रंग-गुलाल के साथ कीचड़ और मिट्टी की होली खेली गई। कई जवान और अधिकारी कीचड़ में सराबोर दिखाई दिए, वहीं परिसर में खाने-पीने और स्नैक्स की भी व्यवस्था की गई थी।

इंदौर और अन्य शहरों में जश्न
इंदौर में पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के सरकारी बंगले पर आयोजित हुआ बताया गया कि कार्यक्रम में मोबाइल फोन अंदर नहीं ले जाने की सख्त हिदायत थी। यहां वरिष्ठ अधिकारी और थाने के टीआई शामिल हुए, बाकी पुलिस स्टाफ शहर की ड्यूटी पर तैनात रखा गया। वहीं क्राइम ब्रांच थाने में भी जवानों ने डीजे लगाकर होली जश्न मनाया।

ग्वालियर और जबलपुर में भी हुआ रंगारंग उत्सव
ग्वालियर में 72 घंटे की ड्यूटी पूरी करने के बाद पुलिसकर्मियों ने होली का आनंद लिया। एसएसपी धर्मवीर सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी और सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर मनाया। वहीं जबलपुर और उज्जैन में भी पुलिस अधिकारी रंगों में सराबोर नजर आए।

होली गीतों पर थिरकते अधिकारी
आयो नंदगांव से होली खेलन, रंग बरसे जैसे गानों पर डीएसपी, सीएसपी, महिला अधिकारी और जवान सब झूमते नजर आए। कुछ ने पारंपरिक ढोलक और हारमोनियम पर भी गीत गाए। पंडाल में आईजी, डीआईजी, SSP और अन्य वरिष्ठ अधिकारी के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी, जबकि जवानों के लिए अलग प्रोग्राम रखा गया।